Ivy World School celebrated Gandhi Jayanti Virtually Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वल्र्ड स्कूल जालंधर में किंडरगार्टन के छात्रों के लिए विशेष तौर पर ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान गांधी जंयती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया / “रघुपति राघव राजा राम पतित पावन राजा राम………” की धुन से कार्यक्रम का आगाज़ हुआ /
..
इसके पश्चात छात्रों को राष्ट्रपिता गांधी जी के जीवन से संबंधित चलचित्र दिखाया गया जिसमें उनकी शांति और अहिंसा की शिक्षाओं तथा उनके रचनात्मक कार्यों को दिखाया गया / उसके पश्चात नन्हें छात्रों के लिए “व्र्चुयल टूर” का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को गांधी आश्रम दिखाया गया और उन्हें गांधी जी के जीवन से संबंधित वस्तुओं को दिखाया गया तथा विस्तारपूर्वक उनके बारे में बताया गया /
इसके उपरांत नन्हें छात्रों ने गांधी जी की वेशभूषा में सजकर उनकी शिक्षाओं को शानदार ढ़ग से प्रस्तुत किया / सब छात्रों ने इस गतिविधि में बढ़ –चढ़ कर हिस्सा लिया और उनका उत्साह देखते ही बनता था /
वासल एजुकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के. के. वासल चेयरमैन श्री संजीव वासल उपाध्यक्ष श्री आर. के. वासल निर्देशिका श्रीमती ईना वासल सी. ई. ओ. श्री राघव वासल जी और स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती एस. चौहान जी ने सब छात्रों के प्रयत्नों की सराहना की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए शुभ कामनाएँ दी /
.स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती एस. चौहान जी ने नन्हें छात्रों को गांधी जी के वचनों, शिक्षाओं तथा ईमानदारी को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया / उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों में उमंग तथा जोश बनाए रखने के लिए इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाना आवश्यक है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Ivy World School celebrated Gandhi Jayanti Virtually Jalandhar




































