riya chakraborty and his brother with 16 others judicial custody is over today ncb seeks for more days Mumbai
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स को लेकर गिरफ्तार की गईं रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं / मुंबई की अदालत ने रिया और शौविक चक्रवर्ती की न्यायिक रिमांड को 20 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया है / बता दें कि ड्रग्स की खरीद को लेकर गिरफ्तार की गईं रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और 18 अन्य आरोपियों की आज न्यायिक हिरासत में रहने की अवधि खत्म हो रही थी /
..
पिछली सुनवाई में विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती के न्यायिक हिरासत की अवधि को छह अक्तूबर तक बढ़ा दिया था / इसके अलावा रिया चक्रवर्ती की ओर से जमानत के लिए दायर की गई याचिका पर भी आज हाईकोर्ट से फैसला आ सकता है / वहीं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और अन्य 18 आरोपियों की जमानत याचिका पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि इनकी जमानत याचिका को खारिज किया जाए /
एनसीबी ने कहा कि समाज को, खासकर युवाओं को कड़ा संदेश दिए जाने की जरूरत है कि वो नशीले पदार्थों के सेवन से बचें / अगर वो ऐसा करेंगे तो उनके साथ भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी / गौरतलब है कि आठ सितंबर को एनसीबी ने कई दौर की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था /
.अगर रिया चक्रवर्ती इस मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें दस साल तक की सजा हो सकती है / सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी ड्रग एंगल की जांच कर रही है / एनसीबी को इस जांच में कई अहम सुराग भी मिले हैं, अब तक एनसीबी ने 17 गिरफ्तारियां की हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
riya chakraborty and his brother with 16 others judicial custody is over today ncb seeks for more days Mumbai































