big news came out in India about Coronavirus Corona patients’ death rate reached 1.5 percent Covid19
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : भारत में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट जारी है / वहीं, इस वायरस के कारण 24 घंटे में होने वाली मौतों के औसत को देखें तो भारत लॉकडाउन से पहले की स्थिति में पहुंच गया है और यह देश के लिए बड़ी राहत की खबर है / पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना से 500 से कम लोगों की मौत हुई है /
.वहीं, कोरोना मरीजों का मृत्यू दर 1.5 फीसदी पर पहुंच गया है जो कि 22 मार्च के बाद से अभी तक की सबसे बड़ी गिरावट है / यहां तक कि वर्तमान में भारत के 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर का 1 फीसदी से भी कम है / केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि भारत 22 मार्च की स्थिति से बेहतर स्थिति में पहुंच गया है /
.सरकार का यह दावा एक दिन में आए कुल नए केस और मौतों की संख्या के आधार पर किया गया है, पिछले 24 घंटों के आंकड़ों को देखें तो 45,149 नए मामले सामने आए हैं और 480 कोरोना मरीजों की मौत हुई है / यानी भारत में रविवार को कोरोना से मरने वाले मरीजों का मृत्यू दर 1.5 फीसदी रही जो 22 मार्च के बाद से सबसे कम है /
अभी तक देश में 79 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं / वहीं, 1.19 लाख लोगों की इस वायरस के कारण जान जा चुकी है / स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत में अब तक 71 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज ठीक हो चुके हैं साथ ही भारत में राष्ट्रीय रिकवरी दर में भी वृद्धि हुई है /
.भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी तक कोरोना के 10,34,62,778 टेस्ट हो चुके हैं / इसमें 9,39,309 सेंपल की टेस्टिंग रविवार को की गई / आंकड़ों के मुताबिक भारत में एक्टिव मामलों की संख्या 6.5 लाख है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
big news came out in India about Coronavirus Corona patients’ death rate reached 1.5 percent Covid19































