television tv actress malvi malhotra was stabbed allegedly for turning down his proposal for marriage as per media reports
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ मुंबई : अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है, जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गई हैं / मालवी का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में जारी है / बताया जा रहा है कि अभिनेत्री एक तरफा प्यार का शिकार हुई हैं जिसके चलते आरोपी ने मालवी पर चाकू से कई वार किए और फिर फरार हो गया / वहीं पुलिस ने भी केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है /
..
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कथित प्रोड्यूसर योगेश महिपाल सिंह ने मालती पर चाकू से हमला किया था और इसके पीछे की वजह एक तरफा प्यार बताया जा रहा है / वर्सोवा पुलिस (मुंबई पुलिस) के मुताबिक, योगेश ने एक्ट्रेस के ऊपर चार बार चाकू से प्रहार किया है / चाकू के हमले से मालवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका इलाज जारी है / हालांकि अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक अभिनेत्री फिलहाल खतरे से बाहर हैं /
मालवी की शिकायत के मुताबिक आरोपी योगेश से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से हुई थी / वहीं फेसबुक पर जान पहचान के बाद मालती, योगेश से काम को लेकर एक बार एक कैफे हाउस में भी मिली थीं / वहीं जब सोमवार को मालवी अपने घर से निकलीं तो योगेश उनके घर के बाहर गाड़ी के पास खड़ा था और अभिनेत्री को रोकने लगा / लेकिन जब मालवी ने उसका विरोध किया तो योगेश ने चाकू से अभिनेत्री पर कई वार किए और मौके से फरार हो गया /
.मालवी की शिकायत पर पुलिस ने योगेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है / बताया जा रहा है कि पुलिस को घटना के स्थान पर लगे सीसीटीवी से कुछ अहम सुराग भी मिले हैं और जल्दी ही इस केस में बड़ा एक्शन लिया जाएगा और कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी /
.गौरतलब है कि अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं / मालवी ने छोटे पर्दे के साथ ही साथ तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है / मालवी तेलुगु फिल्म ‘कुमारी 21 एफ’, तमिल फिल्म ‘नदिक्कू एंडी’ और टीवी शो उड़ान में काम कर चुकी हैं / इसके साथ ही मालवी ने बॉलीवुड फिल्म ‘होटल मिलन’ में भी अभिनय किया है / फिल्मों और टीवी शोज के अलावा मालवी कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
television tv actress malvi malhotra was stabbed allegedly for turning down his proposal for marriage as per media reports




































