Freshers’ Party for UG, PG & Diploma Classes AGAAZ – 2020
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के प्रोत्साहनात्मक दिशा-निर्देशन अधीन कॉमर्स एवं स्किल डिपार्टमैंट द्वारा यू.जी. एवं पी.जी. प्रथम वर्ष की छात्राओं के स्वागत हेतु आगाज-2020 का आनलाइन आयोजन किया गया / समस्त कार्यक्रम का आयोजन डीन स्टूडेंट कौंसिल श्रीमती उर्वशी मिश्रा एवं कॉमर्स विभाग के श्रीमती मीनू कोहली के संरक्षण में किया गया /
.संस्था प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने इस सुअवसर पर छात्राओं को अपना शुभाशीष दिया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें संस्था के गरिमामय इतिहास से शिक्षा ग्रहण कर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने हेतु प्रेरित किया और कहा कि एच.एम.वी. संस्था का स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में विलक्ष्ण एवं विशिष्ट योगदान रहा है /
.इसी उपलक्ष्य में कार्यकारी प्राचार्या श्रीमती नवरूप कौर ने भी नव आगान्तुक छात्राओं को सदैव उचित मार्ग पर प्रशस्त होने हेतु प्रेरित किया एवं उनको सुंदर सोच एवं सुंंदर जीवन के आगाज हेतु शिक्षित किया / कार्यक्रम का शुभारंभ डी.ए.वी. गान एवं गायत्री मंत्र से किया गया / छात्राओं ने माडलिंग, गीत गायन, मोनो-एक्टिंग, मिमिकरी, स्किट, डांस व ग्रुप डांस में भाग लेकर अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया /
.निर्णायक की भूमिका श्रीमती कुलजीत कौर (इंचार्ज होलिस्टिक विभाग), डॉ. सीमा खन्ना (कॉमर्स विभाग) ने निभाई / छात्राओं ने डॉ. सीमा खन्ना व श्रीमती काजल पुरी की अध्यक्षता में मोनो एक्टिंग, मिमिक्री व स्किट में भाग लिया / श्रीमती मीनू कुन्दरा व डॉ. नीरू भारती की अध्यक्षता में गीत गायन, कविता उच्चारण, श्रीमती सविता महेन्द्रू, श्रीमती रिशव की अध्यक्षता में डांस एवं डॉ. राखी मेहता, डॉ. मीनाक्षी दुग्गल व श्रीमती नवनीता की अध्यक्षता में माडलिंग में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर कार्यक्रम को मोरंजनात्मक व आनन्दमय बनाया /
.इस अवसर पर बैस्ट कविता उच्चारण के लिए कु. गौरिका (बीबीए), गीत गायन में कु. मनीशा (एम.काम.), मोनोएक्टिंग में कु. हरमनप्रीत (बी.काम) को पुरस्कृत किया गया एवं मॉडलिंग में प्रथम कु. पूजा, प्रथम रनरअप कु. सलोनी शर्मा एवं द्वितीय रनरअप कु. गुरनूर रही / मंच संचालन कु. गुरकिरत एवं कु. मानसी ने किया / अंत में समस्त सहयोगीजन का श्रीमती मीनू कोहली द्वारा धन्यवाद किया गया /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Freshers’ Party for UG, PG & Diploma Classes AGAAZ – 2020




































