KMV’s Research Cell Organises Research Forum
अध्यापकों ने एस.पी.एस.एस. सॉफ्टवेयर के महत्व को जाना,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं आटोनॉमस संस्था कन्या महाविद्यालय, जालंधर, इंडिया टुडे मैगजीन तथा आऊटलुक मैगजीन के बेस्ट कॉलेजिस सर्वेक्षण 2020 में टॉप नेश्नल व स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तीकरण की सीट, अपनी छात्राओं एवं अध्यापकों को शोध पर आधारित गतिविधियों के लिए निरंतर उत्साहित करता रहता है /
.अध्यापकों को रिसर्च के लिए उत्साहित करने तथा उनमें शोध पर आधारित सोच को पैदा करने के मकसद के साथ के.एम.वी. के रिसर्च सेल के द्वारा रिसर्च फोरम का समय-समय पर आयोजन किया जाता रहता है तथा इस बार इस फोरम के तहत विद्यालय के पोस्टग्रैजुएट डिपार्टमैंट ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की रिसर्च प्रोफाइल को सभी के साथ सांझा किया गया /
.शोध के क्षेत्र में के.एम.वी. के अध्यापकों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों से अवगत करवाते हुए इस फोरम में डॉ. नीरज मैनी, अध्यक्षा, कॉमर्स विभाग तथा डॉ. सबिना बत्रा ने विभाग के अध्यापकों द्वारा रिसर्च के क्षेत्र में डाले गए योगदान के बारे में सभी को जानकारी प्रदान की / इसके साथ ही एस.पी.एस.एस. सॉफ्टवेयर विषय पर एक एक्सपर्ट टॉक का भी आयोजन किया गया जिसमें श्रमीत नमिता कालरा, कॉमर्स विभाग,
कन्या महाविद्यालय में स्रोत वक्ता के रूप में इस सॉफ्टवेयर के महत्व पर प्रकाश डाला / डाटा एनालिसिस में एस.पी.एस.एस. सॉफ्टवेयर के महत्व को बयान करने के साथ-साथ उन्होंने डाटा को इकढ्ढा करने तथा इसको मैनेज करने में सॉफ्टवेयर की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार सहित बात की / इसके अलावा उन्होंने रिसर्च प्रॉब्लम के अनुसार डाटा की विभिन्न किस्मों के बारे में भी जानकारी प्रदान की /
.विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस फोरम को आयोजि करने के लिए रिसर्च सेल, आई.क्यू,ए.सी. के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन अध्यापकों को कुछ नया सीखने के लिए एक मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनके अंदर शोध के क्षेत्र में बढ़ चढक़र काम करने के लिए उत्साह पैदा करते हैं /
.इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा मुकाबले के युग में प्रत्येक अध्यापक के लिए रिसर्च पर आधारित गतिविधियों में भाग लेना जरूरी है क्योंकि विद्यार्थियों को शोध के प्रति उत्साहित करने का केवल एक ही कारगर माध्यम है / इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कन्या महाविद्यालय द्वारा शोध के क्षेत्र में आगे बढऩे वाले अध्यापकों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
KMV’s Research Cell Organises Research Forum




































