PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वर्कशॉप में विश्व के 11 देशों एवं भारत के 23 प्रांतों से प्रतिभागियों ने लिया भाग,

11 Countries & 23 States of India Participate in International Workshop at KMV

11 Countries & 23 States of India Participate in International Workshop at KMV

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं आटोनॉमस संस्था कन्या महाविद्यालय, जालंधर, इंडिया टुडे मैगजीन तथा आऊटलुक मैगजीन के बेस्ट कॉलेजिस सर्वेक्षण 2020 में टॉप नेश्नल व स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तीकरण की सीट, द्वारा सदा फैकल्टी के एकेडमिक ज्ञान एवं जानकारी में वृद्धि करने के लिए महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहता है /

.

एक और प्रयत्न करते हुए विद्यालय के रिसर्च सेल के द्वारा इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल, के.एम.वी. के साथ मिलकर रिसर्च मेथाडोलॉजी इन सोशल साइंसिका इस विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ई-वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया / उज्बेकिस्तान, मनीला, मोरक्को, भूटान, पाकिस्तान, पुर्तगाल, फिलीपाइनका, श्रीलंका, सऊदी अरब, सिंगापुर, बंगलादेश आदि जैसे विश्व के 11 देशों के इलावा भारत के 23 प्रांतों जैसे-राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, आसाम, तेलंगाना, केरल, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश आदि से 250 से भी अधिक प्रतिभागियों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ इस वर्कशॉप में भाग लिया /

.

स्टैटिसटिकल मॉडलिंग, बायोइनफॉर्मेटिक्स तथा स्टैटिसटिकल जेनेटिक्स में विशेषज्ञ प्रो. डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ ने बतौर स्रोत वक्ता इस वर्कशॉप में अपनी शिरकत की / उल्लेखनीय है कि डॉ. सुरेश शर्मा वल्र्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन तथा पी.जी.आई.एम.ई.आर. और जी.एम.सी.एच. चंडीगढ़ के साथ मिलकर इंडियन काउंसिल ऑफ मैडीकल रिसर्च के 6 प्रोजैक्ट्स पर काम कर रहे हैं /

वर्कशॉप के उद्घाटन सत्र में स्रोत वक्ता का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सोशल साइंसेज के क्षेत्र में क्वांटिटेटिव रिसर्च की जरूरत पर चर्चा करने के साथ-साथ इस बात पर जोर दिया कि सोशल साइंसेज में अच्छे शोधार्थियों को तैयार करना समय की मांग है क्योंकि इस क्षेत्र में शोध कार्य पहले ही बहुत कुछ झेल चुका है /

.

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा मुकाबले के इस युग में प्रत्येक प्राध्यापक द्वारा गुणवत्ता पर आधारित शोध कार्य की ओर अपना ध्यान केंद्रित करना अनिवार्य है क्योंकि यह एक इकलौता सार्थक माध्यम है जिसके द्वारा विद्यार्थियों को भी शोध के क्षेत्र में गंभीरता के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है /

.

वर्कशॉप के पहले दिन के सत्र में माहिर मेहमान डॉ. सुरेश शर्मा ने वर्कशॉप के विषय के महत्व को ब्यान करते हुए एस.पी.एस.एस. सॉफ्टवेयर की मूल अवधारणाओं के बारे में विस्तार सहित बात की और साथ ही इस सॉफ्टवेयर के आधार पर विभिनन स्टैटिसटिकल विधियों जैसे-एवरेज, डिस्पर्शन, स्क्यूनेस, कोरिलेशन आदि के बारे में भी जानकारी प्रदान की /

.

वर्कशॉप के दूसरे दिन डॉ. सुरेश ने सिंपल तथा मल्टीपल रिग्रेशन के संबंध में विस्तार सहित चर्चा करने के साथ-साथ एस.पी.एस.एस. सॉफ्टवेयर के विभिन्न पैरामेट्रिक टेस्ट से भी सभी को अवगत करवाया / इसके अलावा वर्कशॉप के दोनों दिन ही सेशन के अंत में प्रतिभागियों के द्वारा पूछे गए विभिन्न महत्वपूर्ण सवालों के जवाब भी विषय विशेषज्ञ के द्वार बड़े ही सरल ढंग से दिए गए /

.

समूह प्रतिभागियों द्वारा इस महत्वपूर्ण एवं जरूरी विषय पर वर्कशॉप का आयोजन करने के लिए के.एम.वी. के प्रयत्नों को खूब सराहा गया / डॉ. जितेंद्र पाल, डीन, रिसर्च, के.एम.वी. द्वारा डॉ. सुरेश शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया गया / मैडम प्रिंसीपल ने इस वर्कशॉप के सफल आयोजन के लिए रिसर्च सेल तथा आई.क्यू.ए.सी. के सदस्यों द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की / डॉ. नरेन्द्रजीत कौर ने इस वर्कशॉप में संचालक की भूमिका निभाई /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

11 Countries & 23 States of India Participate in International Workshop at KMV