congress leader ranjit singh made serious allegations against former minister rana gurjit chandigarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में होने वाले 2022 के चुनावों को लेकर एक तरफ जहां कांग्रेस व बीजेपी के नेताओं की और से पार्टी में शामिल करने के लिए लोभ लालच की राजनीति जारी है वहीं कुछ नेता जिनको राजनीति में ऊँची पैठ नहीं मिल पाई वह अपने आप को सक्रिय करने में लगे हैं ताकि हाईकमान को अपनी सक्रियता दर्शाई जा सके / ऐसे में अब भुलत्थ से कांग्रेस के दिग्गज नेता कहे जाने वाले रणजीत सिंह राणा ने पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह पर शामलात जमीन को अपने नाम पर करवाकर उस पर 97 करोड़ रुपये का लोन लेने का आरोप लगा कर राजनीति गलियारे में भूचाल ला दिया है /
. .राणा से पहले यह मुद्दा भुलत्थ के विधायक सुखपाल खैहरा ने पहले भी उठाया था, जबकि राणा गुरजीत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि जमीन शामलात नहीं है / मैं अपनी जमीन की सिक्योरिटी देकर बैंक से लोन लेता हूं तो उससे किसी व्यक्ति को क्या मतलब हो सकता है / राणा रणजीत सिंह और राणा गुरजीत सिंह के बीच खासा पुराना विवाद है / राणा रणजीत पहले भी कपूरथला के विधायक पर आरोप लगाते रहे हैंं /
.इस मामले में आज भुलत्थ से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके रणजीत सिंह ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राणा गुरजीत सिंह ने मोहाली के सियोंक तहसील माजरी में 53.2 कनाल जमीन ली। जिसकी रजिस्ट्री भी हुई और इंतकाल भी चढ़ा / रणजीत सिंह का आरोप है कि जमीन शामलात है, इसलिए इसकी रजिस्ट्री नहीं हो सकती है /
.
उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि राणा गुरजीत सिंह ने न सिर्फ मिलीभगत करके जमीन अपने नाम करवाई, बल्कि इसी जमीन पर बैंक से 97 करोड़ रुपये का लोन भी ले लिया / जमीन की वेल्यू कम है, लेकिन राणा ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत करते बड़ी रकम लोन के रूप में ली / राणा रणजीत ने इस संबंध में आरबीआइ को शिकायत भी की हुई है /
.भुलत्थ के नेता ने राणा गुरजीत सिंह पर अवैध शराब का कारोबार करने व व रेत कारोबारियों को शह देने का भी आरोप लगाया, हालांकि रणजीत सिंह ने यह भी बताया कि राणा गुरजीत सिंह उनके राजनीतिक क्षेत्र में भी हस्तक्षेप कर रहे हैं / इन दिनों राणा गोरा गिल को सपोर्ट कर रहे हैं / आपको यह भी बता दें कि रेत माइनिंग के ठेके लेने को मामले में नहरी विभाग के दागी ठेकेदार गुरविंदर सिंह से पांच करोड़ रुपये लेने के मामले में राणा गुरजीत सिंह को अपनी कैबिनेट की कुर्सी गंवानी पड़ी थी /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
congress leader ranjit singh made serious allegations against former minister rana gurjit chandigarh




































