CISF jawan found dead in his barrack in chandigarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB दुःखद ख़बर चंडीगढ़ : सीआईएसएफ के एक हवलदार ने सेक्टर-1 स्थित अपने बैरक में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली / मृतक की पहचान खेमराज (41) के रूप में हुई है / पुलिस की शुरुआती जांच में अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है / सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है /
. .सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि वह सेक्टर- 9 स्थित एक सचिवालय में तैनात था / सीआईएसफ का हवालदार खेमराज सेक्टर-1 स्थित बैरक में रहता था / खेमराज की करीब 20 दिन पहले जम्मू-कश्मीर से चंडीगढ़ में तैनाती हुई थी / सोमवार देर शाम बैरक में रस्सी के साथ फंदा लगा लिया /
..
.साथी ने खेमराज को फंदे से लटकता देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी / मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवा दिया है / पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा / मामले की छानबीन की जा रही है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
CISF jawan found dead in his barrack in chandigarh




































