PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. ने श्री आर.एस. शर्मा जी को दी श्रद्दांजलि,

HMV family paid tribute to Sh. R.S. Sharma

HMV family paid tribute to Sh. R.S. Sharma

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय परिवार द्वारा परमश्रद्धेय श्री आर.एस. शर्मा, जनरल सेक्रेटरी डी.ए.वी. प्रबन्धकत्र्री समिति के निधन पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया /

.

.

शोकसभा को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि डी.ए.वी. समिति में उनका योगदान अमूल्य है / वह महान व्यक्तित्व के स्वामी थे / आर्य समाज में परम विश्वास रखने वाले तथा रिश्तों में मजबूती रखने वाले थे / डॉ. सरीन ने बताया कि वह अंग्रेजी के अध्यापक रहे तथा प्रिंसिपल भी बने /

.

डी.ए.वी. प्रबन्धकत्र्री समिति के लिए वह पिता तुल्य थे / वह कम बोलते थे लेकिन सही बोलते थे / उनके जाने से डी.ए.वी. परिवार को जो नुक्सान हुआ है, उसे पूरा नहीं किया जा सकता / ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे / डॉ. सरीन ने शोक संदेश भी पढ़ा /

.

हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ. ज्योति गोगिया ने कहा कि डॉ. आर.एस. शर्मा कुशल प्रशासक थे / उनका व्यक्तित्व हर किसी पर अमिट छाप छोड़ता था / उनकी स्मरण शक्ति बेहतरीन थी / उनका यह मानना था कि महानता केवल बड़े काम करने में नहीं, आपके व्यवहार में भी झलकती है / सुपरिटेंडेंट श्री लखविंदर सिंह ने कहा कि डॉ. शर्मा की शब्दावली प्रभावशाली होती थी जो हर किसी पर अमिट छाप छोड़ती थी /

.

.

स्टाफ सेक्रेटरी डॉ. सीमा खन्ना ने कहा कि हम सभी को डॉ. आर.एस. शर्मा के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए / डॉ. प्रेम सागर ने कहा कि डॉ. आर.एस. शर्मा के बोलने का अंदाज ऐसा था कि आत्मा तक असर होता था / वह परमात्मा में पूर्ण विश्वास रखने वाले थे / अंत में संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ. मीनू तलवाड़ ने शांति पाठ किया / मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

HMV family paid tribute to Sh. R.S. Sharma