PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के द्वारा स्किल डिवेल्पमेंट प्रोग्राम में मेन्टोर एवं गैस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित,

Prof. (Dr.) Atima Sharma Dwivedi Invited as a Mentor & Guest of Honour by Banaras Hindu University for Skill Development Program

Prof. (Dr.) Atima Sharma Dwivedi Invited as a Mentor & Guest of Honour by Banaras Hindu University for Skill Development Program

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं आटोनॉमस संस्था कन्या महाविद्यालय, जालंधर, इंडिया टुडे मैगजीन तथा आऊटलुक मैगजीन के बेस्ट कॉलेजिस सर्वेक्षण 2020 में टॉप नेश्नल व स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तीकरण की सीट, अन्य शैक्षिक संस्थाओं की मैंटरिंग में क्षेत्र की शैक्षिक संस्थाओं से मीलों आगे है / संस्था की गौरवमयी प्राप्तियों को और आगे बढ़ाते हुए के.एम.वी. के द्वारा डी.डी.यू. कौशल केंद्र की कारगुजारी के संबंध में अन्य संस्थाओं की मैंटरिंग के महत्वपूर्ण कार्य ने विद्यालय को गौरवान्वित किया /

.

प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी को डी.डी.यू. कौशल केंद्र, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी द्वारा ऑनलाइन ओरिएंटेशन प्रोग्राम में मैंटोर तथा गैस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया / इस प्रोग्राम के दौरान अपने संबोधन में प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि स्किल डिवेल्पमैंट प्रोग्रामों में कन्या महाविद्यालय छात्राओं को गुणवत्ता पर आधारित शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र में एक ब्रैंड नेम है तथा इसके द्वारा अपने नाम और रुतबे को सिद्ध किया जा चुका है /

.

.

उन्होंने कहा कि के.एम.वी. ने स्किल डिवेल्पमेैंट प्रोग्राम शिक्षा को गलोबल स्तर पर लेकर आ रहे हैं / इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य को योजनाबद्ध करने के लिए नई शिक्षा नीतियों की जरूरत है / स्किल डिवेल्पमैंट विद्यार्थियों को अपनी रुचि पर आधारित क्षेत्र को चुनने में मदद करने के साथ-साथ उन्हें जॉब-मार्केट के अनुसार तैयार करने में कारगर साबित होती है /

.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि कन्या महाविद्यालय में सफलतापूर्वक चलाए जा रहे बी.वॉक तथा एम.वॉक जैसे स्किल डिवेल्पमैंट प्रोग्राम अन्य शैक्षिक संस्थाओं के लिए एक उदाहरण बन रहे हैं / छात्राओं को गलोबल सिटीजन बनाने के मकसद के साथ सभी कोर्सेज के सिलेबस 21वीं सदी की जरूरतों के मद्देनजर अपग्रेड किया गया है /

.

छात्राओं के सकारात्मक भविष्य के लिए प्रतिबद्ध के.एम.वी. में डी.डी.यू. कौशल केंद्र के अंतर्गत छात्राओं के हुनर को विकसित करते हुए 14 प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं / इसके साथ ही लॉकडाउन की स्थिति में भी विद्यालय के द्वारा टीचिंग-लर्निंग के महत्वपूर्ण कार्यों के लिए डिजीटल टैक्नॉलाजी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया गया है /

.

इस अवसर पर उन्होंने कन्या महाविद्यालय के भारत सरकार की विभिन्न सैक्टर स्किल काउंसिलस के साथ टाई-अप्स के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ कौशल केंद्र के अंतर्गत समय-समय पर आयोजित होती महत्वपूर्ण गतिविधियों जैसे इंडस्ट्री अकैडमिया मीट, प्लेसमेंट ड्राइवस, वर्कशाप्स, फैशन शोज, एक्सटेंशन लैक्चरस आदि का भी जिक्र किया /

.

अंत में उन्होंने इस विरासत एवं ऑटोनामस संस्था के.एम.वी. को स्किल डिवेल्पमेंट के क्षेत्र में पंजाब का टॉप मोस्ट कॉलेज बताया और साथ ही डॉ. गोपी शर्मा, डायरैक्टर, डी.डी.यू. कौशल केंद्र, के.एम.वी. द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

Prof. (Dr.) Atima Sharma Dwivedi Invited as a Mentor & Guest of Honour by Banaras Hindu University for Skill Development Program