jail break 5 prisoners absconded by climbing prison wall block in entire district chhattisgarh mahasamund
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ महासमुंद : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के महासमुंद (Mahasamund) जिला जेल से पांच अलग-अलग मामले में सजा काट रहे कैदी दीवार कूदकर फरार हो गए हैं / इससे जिला जेल और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है / पुलिस ने शहर सहित पूरे जिले में नाकेबंदी कर पांचों कैदियों की तलाश शुरू कर दी है /
. .जानकारी के अनुसार, जेल की दीवार फांदकर पांच कैदी फरार हो गए हैं / इनमें से एक कैदी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि चार अन्य कैदी महासमुंद के बताए जा रहे हैं / पुलिस का कहना है कि फरार कैदियों में तीन के खिलाफ 397, 341, 25,27 दर्ज है, जबकि एक के खिलाफ धारा 363 ,366,376 और एक अन्य के खिलाफ 20( ख) एनडीपीएस एक्ट दर्ज है /
.इनमें से चार को 2019 में और एक को 2020 में जेल दाखिल किया गया था, जो कैदी फरार हुए है उनका नाम धनसाय, डमरूधर, दौलत, करन महासमुंद जिले के निवासी है तो वहीं फरार 1 कैदी राहुल करण्डा गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है / सूचना के बाद मौके पर पुलिस दल-बल के साथ पहुंची / वहीं पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि सीसीटीवी को खंगालने के साथ जिले में नाकाबंदी कर फरार लोगों की तलाश में पुलिस जुट गई है /
.
.वहीं जिला जेल के सहायक जेल अधीक्षक आरएस सिंह ने बताया कि जेल में दोपहर के खाने के बाद कैदी अपने-अपने बैरक में थे / कुछ बाहर कैंपस में रूटीन के कामों में लगे थे, इसी में भागने वाले भी शामिल थे / उन्होंने बताया कि मेरे पास कर्मचारी आए और बंदियों के भागने की जानकारी दी / मैंने जेल में अलार्म बजवाया, ड्यूटी पर तैनात दूसरे कर्मचारी भी अलर्ट हो गए / मैं अपने स्कूटर पर बंदियों के पीछे निकला, मगर वो अलग-अलग दिशा में भागने में कामयाब रहे /
.कैदियों कि भागने की सूचना मिलते ही ASP मेघा टेंभुरकर भी मौके पर पहुंचीं / वो फौरन जेल के CCTV कंट्रोल रूम में गईं / वहां अफसरों ने देखा कि बंदी दीवार फांदकर भागने कोशिश कर रहे हैं और दीवार की दूसरी ओर कूद गए / ये दीवार 21 फीट ऊंची है / इस दीवार को बड़ी आसानी से कैदियों का पार कर जाना अफसरों को परेशान कर रहा है / फिलहाल पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई है / अब भागे हुए बंदियों की जानकारी पेट्रोलिंग टीम को दी गई है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
jail break 5 prisoners absconded by climbing prison wall block in entire district chhattisgarh mahasamund





























