PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने Corona पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, 2 करोड़ रुपये दिए दान,

Virat Kohli and Anushka Sharma gave 2 crore rupees to help the corona victims started the fundraiser Mumbai

Virat Kohli and Anushka Sharma gave 2 crore rupees to help the corona victims started the fundraiser Mumbai

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB “मनोरंजन” न्यूज़ मुंबई : Corona की दूसरी लहर महामारी का रूप ले चुकी है. ऐसे में कोरोना पीड़ितों और उनसे जुड़े जरूरतमंद लोगों की‌ मदद करने के लिए आगे आनेवाले शख्सियतों में अब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली का नाम भी जुड़ गया है /

.

कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने‌ में अपना योगदान देने के नेक मकसद से सेलिब्रिटी कपल ने अपनी तरफ से 2 करोड़ रुपयों का दान किया है / दोनों ने Ketto नामक प्लेटफॉर्म के जरिए #InThisTogether नामक फंडरेजर की शुरुआत करने की भी पहल है / इस फंडरेजर के तहत विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भारत में कोरोना वायरस से लड़ने‌ के लिए फिलहाल 7 करोड़ रुपये इकट्ठा‌ करने का लक्ष्य रखा है /

.

.

विराट कोहली और अनुष्का की तरफ से जारी किये गये एक साझा बयान में कहा गया है कि, #InThisTogether नामक उनका ये अभियान लगातार 7 दिनों तक चलेगा और इस अभियान से इकट्ठे किये गये पैसे ACT ग्रांट्स नामक संस्था को दिये जाएंगे / बयान के मुताबिक ये संस्था ऑक्सीजन की आपूर्ति से लेकर तमाम तरह की जरूरी सामग्रियों को राहत के तौर पर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार‌ के साथ मिलकर काम कर रही है /

.

इस अभियान से जुड़ने‌ को लेकर विराट कोहली ने कहा कि हम देश के अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं और इस वक्त जरूरत है कि देश के‌ लोग साथ आएं और अधिक से अधिक लोगों की जान बचाएं / अनुष्का और मैं पिछले एक साल से लोगों की तकलीफों को देखकर बेहद स्तब्ध महसूस कर रहे हैं / हम महामारी के दौरान अधिक से अधिक लोगों की मदद करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं /

.

इस नाजुक वक्त में देश के लोगों को हमारी पहले से भी अधिक मदद की जरूरत है / हमने ये फंडरेजर इस आत्मविश्वास के साथ शुरू किया है कि हम जरूरतमंद लोगों के लिए जरूरी फंड इकट्ठा करने में कामयाब होंगे / मुझे पूरी उम्मीद है कि देश के लोग मुश्किलों के दौर से गुजर रहे लोगों की मदद के लिए जरूर आगे आएंगे /

.

वहीं अनुष्का शर्मा ने इस अभियान से जुड़ने को लेकर कहा कि भारत इस वक्त बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है और कोविड-19 की दूसरी‌ लहर ने हमारे देश को एक बड़े संकट में डाल दिया है / यह ऐसा वक्त है जब हम सबको साथ में आकर अपने देश के जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए / मैं और विराट शब्दों में बयां नहीं की जा सकने वाली लोगों की परेशानियों को देखकर काफी दुखी हैं / मुझे उम्मीद है‌ कि इस फंड के जरिए हमें असहाय सा बना देनेवाले कोरोना वायरस से लड़ने में काफी मदद मिलेगी /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Virat Kohli and Anushka Sharma gave 2 crore rupees to help the corona victims started the fundraiser Mumbai