Nabha police arrested a person on charges of recovering money by telling cabinet minister Sadhu Singh Dharmasot as PA Patiala Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ पटियाला (रिपोर्ट) तरूण कुमार शर्मा : नाभा पुलिस की तरफ से एक अहम कार्यवाही को अंजाम देते ऐसे व्यक्ति को गिरफ़्तार किये जाने का दावा किया गया है जोकि ख़ुद को कैबिनेट मंत्री का PA बताकर लोगों से पैसे वसूलता था / इस मामले की पुष्टि करते स्पेयर पार्ट एसोसिएशन के प्रधान ब्रिज लाल ने बताया कि बीते दिनों उनको किसी अज्ञात नंबर से फ़ोन आया /
. .उक्त सक्श ने अपने आपको पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धरमसोत का PA बता कर 10 हज़ार की रकम की माँग की / जब उनको शक हुआ तो ब्रिज लाल ने बदली आवाज़ और बदले नंबर के बारे में पूछा तो नकली PA बने व्यक्ति ने कहा कि उसका मोबाईल गाड़ी में रह गया है / इस बारे जब ब्रिज लाल ने मंत्री के PA चरणजीत बातिश के साथ बात की तो उन्होंने हैरानी प्रकट करते हुए बताया कि उन्होंने कोई रकम नहीं मंगवाई है /
..
यह मामला पंजाब के कैबिनेट मंत्री और हल्का विधायक साधु सिंह धर्मसोत के ध्यान में लाया गया तो उन्होंने इस संबंध में नाभा पुलिस को तुरंत इस मामले में कार्रवाई के आदेश दे दिए / इस मामले की पुष्टि करते हुए कोतवाली इंचार्ज SI जसविंदर भल्ला ने बताया कि नाभा पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस करने के बाद गाँव राजगढ़ के निवासी रणदीप सिंह नाम के एक व्यक्ति से मोबाइल और ठगी हुई नकदी बरामद कर उसे गिरफ़्तार कर लिया है /
. .व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया / जहां से उसे जुडिशियल रिमाड पर जेल भेज दिया गया है / इस संबंध में जानकारी देते पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धरमसोत ने बताया कि उनको यह जान कर बहुत हैरानी हुई कि किसी व्यक्ति ने उनके PA के नाम पर ठगी मारने की कोशिश की है / किसी और व्यक्ति के साथ ऐसा ना हो, इसी के कारण उन्होंने पुलिस को उक्त आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश जारी किये हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Nabha police arrested a person on charges of recovering money by telling cabinet minister Sadhu Singh Dharmasot as PA Patiala Punjab


































