PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

तीसरी लहर को रोकने के फिर से Lockdown होगा यह राज्य, पूर्ण लॉकडाउन का किया गया इस तारीख तक ऐलान,

Big News complete lockdown in kerala on 31st july and 1st august 2021

PTB Big Breaking न्यूज़ केरला : कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए कुछ राज्यों ने पहले से ही कमर कस ली है / केरल में अचानक कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने दो दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है / नए आदेश के तहत केरल में 31 जुलाई से 1 अगस्त तक पूरी तरह से पाबंदियां लागू होंगी / देशभर में आ रहे कुल केस में से 50 फीसदी केस केरल से है, जिसके बाद यहां लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है /

.

.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि सरकार राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक की अध्यक्षता में 6 मेंबरी टीम केरल भेज रही है / यह टीम विशेष रूप से इस बात की जांच करेंगे कि कोविड जांच, निगरानी और नियंत्रण कार्य कैसे चल रहे हैं / टीम अस्पतालों में बेड की स्थिति, ऐंबुलेंस, वेंटिलेटर और मेडिकल ऑक्सिजन के साथ-साथ कोविड-19 टीकाकरण के पर्याप्त संसाधनों की स्थिति को देखेगी /

.

.

आपको बता दें कि केरल में मंगलवार को 22 हजार से ज्यादा नए कोविड केस सामने आए थे / वहीं बुधवार को कोविड-19 के 22,056 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 33,27,301 हो गई, जबकि 131 और लोगों की मौत होने के साथ वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,457 हो गई / राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 17,761 लोग संक्रमण से ठीक हुए, जिससे अब तक कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 31,60,804 हो गई है / राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,49,534 हो गई है /

.

.

राज्य में सबसे अधिक प्रभावित जिलों में मलप्पुरम में 3931, त्रिशूर में 3005, कोझिकोड में 2400, एर्नाकुलम में 2397, पलक्कड़ में 1649, कोल्लम में 1462, अलाप्पुझा में 1461, कन्नूर में 1179, तिरुवनंतपुरम में 1101 और कोट्टायम में 1067 मामले आए हैं / नए मामलों में 100 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं / राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 4,46,211 लोग निगरानी में हैं /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें