girl cried when the sheet was removed from her mouth seeing the parents coming the accused jumped from the 14 feet high ceiling broke his leg wife does a job in dubai Jalandhar Crime News Phillaur Punjab
आरोपी ने 14 फुट ऊंची छत से बचने के लिए लगाई छलांग तो, टूटी टांग, गिरफ्तार,
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर के साथ लगते इलाके फिल्लौर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां 2 बच्चों के पिता ने 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म कर डाला / आरोपी ने छात्रा की आवाज को दबाने के लिए उसके मुंह में कंबल ठूंस रखा था, लेकिन अचानक कंबल लड़की के मुँह से हट गया तो लड़की चिल्लाने लगी / इस आवाज को सुनकर उसके माता-पिता भागे-भागे आ गए और आरोपी उन्हें धक्का देकर 14 फुट ऊंची छत पर चढ़ गया /
. .शोर मचा तो भागने के लिए आरोपी ने वहां से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी टांग टूट गई / पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया / आरोपी की टांग पर 15 टांके लगे हैं / पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है / वहीं इस घटना की जानकरी देते हुए लड़की के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी 12वीं में पढ़ रही है /
..
देर रात तक पढ़ाई करने के लिए वह अलग कमरे में रहती है / पढ़ाई के बाद वह वहीं सो जाती थी / इस बात का पता उनके मोहल्ले में रहने वाले वाले पप्पू सिंह को चल गया / बीती रात वह दीवार फांदकर घर में आ घुसा / उसने बेटी के मुंह में चादर ठूंस दी और उससे दुष्कर्म किया, लेकिन बेटी के मुंह से चादर निकल गई तो वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी / माता-पिता आवाज सुनकर कमरे में गए तो पप्पू सिंह उन्हें धक्का देकर छत से भाग निकला /
. .वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पप्पू दो बच्चों का पिता है / उसकी पत्नी दुबई में नौकरी करती है / छात्रा से रेप करने के लिए उसने पूरी साजिश रची / आरोपी ने दोनों बच्चों को दादा-दादी के पास भेज दिया / जिसके बाद वह रात को छात्रा के घर पहुंचा और रेप किया / फ़िलहाल स्थानीय फिल्लौर पोइस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे चोट लगी होने की वजह से, अस्पताल में भर्ती कराया गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































