PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : भारतीयों को अफगानिस्तान से भारत वापस लाने कि प्रक्रिया के तहत जल्दी हीं बाकी बचे भारतीय भी वापस लाए जाएंगे / सूत्रों ने बताया कि भारत वापस लाने को अब केवल 15 से 20 भारतीय हीं अफगानिस्तान में बचे हैं /
. .सूत्रों ने कहा कि क्योंकि काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था अभी बहुत हीं खराब है लिहाज़ा इन बचे हुए भारतीयों को एयरपोर्ट तक पहुंचने को कहना खतरनाक हो सकता है / ऐसे में इंतज़ार किया जा रहा है कि जैसे ही काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा स्थिति सामान्य होती है, उसके बाद इन सभी भारतीयों को भारत सरकार जल्द से जल्द भारत वापस लाएगी /
.इस बीच, सूत्रों के मुताबिक़ सरकार अमेरिका समेत अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज तालिबान से भारतीयों की सुरक्षा और उन्हें जल्द हीं वापस भारत सुरक्षित लाने के लिए अनौपचारिक संपर्क में है / अफगानिस्तान के सरकारी रेडियो एवं टेलिविज़न अफगानिस्तान के नए मुखिया ने कहा कि भारत हमारा दुश्मन नहीं है और तालिबान भारत से मैत्रिक रिश्ते रखना चाहता है /
.
.अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद अमेरिकी फौजों के देश छोड़ने की तय समय सीमा में सिर्फ आज और कल का वक्त बचा है / इस बीच अभी करीब 300 अमेरिकी समेत 45000 लोग ऐसे हैं जो अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैं / 31 अगस्त की तय सीमा से पहले ही कुछ देश अपना रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म कर वतन वापसी कर चुके है /
.फ्रांस के बाद अब ब्रिटेन भी अपना अफगान मिशन खत्म कर वतन वापसी कर चुका है / अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा तय की गई मंगलवार की समयसीमा से पहले जिन लगभग 300 अमेरिकी नागरिकों की, अफगानिस्तान छोड़ने की इच्छा है, अमेरिका उन्हें निकालने में सक्षम है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































