PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

महीने के पहले ही दिन महंगाई की पड़ी आम जनता पर मार, LPG सिलेंडर के दाम में हुई फिर से बढ़ोतरी,

inflation hit on the first day of the month the price of lpg cylinder increased Indian people

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : सितंबर महीने के ही पहले दिन आम आदमी को बड़ा झटका लगा है / सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं / देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की है, वहीं 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपए का इजाफा हुआ है /

.

.

अब दिल्ली में 14.2 किग्रा का एलपीजी सिलेंडर 884.5 रुपए हो गया है, जबकि इससे पहले यह 859.50 रुपए मिल रहा था / आपको बता दें कि इससे पहले 18 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी / दिल्ली में रसोई गैस की कीमत 834.50 रुपए से बढ़कर 859.50 रुपए हो गई थी / 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो चुका है /

.

.

दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर का दाम 859.50 रुपए से बढ़कर 884.50 रुपए हो गया / कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 911 रुपए हो गया 875.50 की बजाय 900.5 रुपए चुकाना पड़ेगा / दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1693 रुपए है / कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1,772 रुपए, मुंबई में 1,649 रुपए और चेन्नई में 1,831 रुपए प्रति सिलेंडर है /

.

.

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने के पहले दिन गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव करती हैं / साल 2021 की शुरुआत में यानी जनवरी में दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी, जो अब बढ़ते-बढ़ते 884.50 रुपए की हो गई है / इस तरह 9 महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में अभी तक 190.50 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें