PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर में डायमंड रिंग को लेकर सगाई टूटने के मामले में आया नया मोड़, BSNL के SDO की मां ने कहा हमने नहीं मांगा दहेज,

matter of breaking the engagement due to non receipt of the diamond ring the mother of bsnls sdo said talking about the first marriage the girl refused to get engaged we did not ask for a Jalandhar Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में डायमंड रिंग न मिलने पर सगाई तोड़ने के मामले में अब BSNL के SDO का परिवार सामने आया है / SDO की मां ने कहा कि झगड़े के दिन लड़की ने ही सगाई से इन्कार किया था / उसने लड़के की पहले शादी होने की वजह से ऐसा किया, हालांकि वो पहले ही लड़की के परिवार को इसके बारे में बता चुके थे कि बेटे का पहले तलाक हो चुका है / उनपर डायमंड रिंग व गहने न मिलने की वजह से सगाई तोड़ने के आरोप झूठे हैं /

.

लड़के की मां हरदीप ने बताया कि उनके दो बेटे हैं / दोनों ही सरकारी जॉब (छोटा BSNL में SDO व बड़ा पावरकॉम में एक्सईएन) हैं / छोटे बेटे की 12 साल पहले शादी हुई थी / करीब 6 महीने पहले कोर्ट के जरिए उसका तलाक हो गया, जिसके बाद पत्नी उसके दो बेटों को भी अपने साथ ले गई / बेटे की उम्र 42 साल है, जिसके लिए यह रिश्ता किया था /

.

अगस्त 2021 में उन्होंने विचौलिए के जरिए सैनिक विहार रामा मंडी की रहने वाली लड़की से रिश्ता तय किया / लड़की 37 साल की है / रिश्ते के दौरान लड़की पक्ष के साथ उनकी 3 बार मीटिंग हुई / लड़के के पहले शादीशुदा होने के बारे में वो पहले ही बता चुके थे / लड़की पक्ष को तलाक के कोर्ट ऑर्डर भी दिखाए गए / उस वक्त लड़की पक्ष के किसी सदस्य ने पहली शादी को लेकर कोई एतराज नहीं जताया / सभी ने रिश्ते के लिए हां कर कर दी /

.

इसके बाद 5 सितंबर को जालंधर-फगवाड़ा रोड पर रिंग सेरेमनी तय हुई / सगाई के दिन वह दोनों बेटे, बड़े बेटे की सरकारी जॉब वाली पत्नी, बहन, उसके दो बेटे व बड़े लड़के के दो बच्चे समेत 9 सदस्य शामिल हुए / लड़की के परिवार से वहां 34-35 लोग मौजूद थे / अभी सगाई की रस्म शुरु होनी ही थी कि लड़की के परिवार वाले कहने लगे कि उनके बेटे की दूसरी शादी होने की वजह से लड़की ने सगाई से मना कर दिया है / लड़की परिवार को यह बात पहले ही बताई जा चुकी थी / इसी वजह से उन्होंने एतराज को गलत ठहराते हुए लड़की को समझाने को कहा ताकि सगाई की रस्म शुरु की जा सके /

.

इसके बावजूद लड़की वालों ने हमारी कोई बात नहीं सुनी और बहस करने लगे / उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की / बालों से पकड़कर घसीटा गया, जिससे बड़े बेटे का हाथ जख्मी हो गया / लोहे की राड मारकर उनकी कार के शीशे तोड़े गए / वह सिविल अस्पताल गए / वहां इलाज व MLR बनवाने के बाद थाना जालंधर कैंट पहुंचे / वहां पहुंचकर पता चला कि लड़की वालों ने पहले ही शिकायत दर्ज करा दी है /

.

लड़के की मां हरदीप ने कहा कि उनका परिवार यह सुनकर हैरान रह गया कि उन पर डायमंड रिंग, सोने का कड़ा व बालियां मांगने के आरोप लगे हैं / इसमें कोई सच्चाई नहीं है / उलटा लड़के के तलाकशुदा होने के बारे में पता होने के बावजूद उनके साथ गलत किया गया / उन्होंने कहा कि अब उन्हें धमकाया जा रहा है कि लड़के व उसके भाई के खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज करवाकर उन्हें सस्पेंड कराएंगे, इसलिए उन्होंने पुलिस को अपना पूरा पक्ष बता दिया है /

.

रिंग सेरेमनी के दिन हुए इस झगड़े के बाद लड़की पक्ष ने आरोप लगाए थे कि BSNL में एसडीओ लड़का व उसके पावरकॉम में एक्सईएन भाई ने उनके साथ मारपीट की / उनसे ऐन मौके पर डायमंड रिंग, सोने का कड़ा, सोने की बालियां मांगी गई और यह भी पूछा गया कि कैश कितना दोगे, इसके बाद विवाद बढ़ा तो बिचौलिए ने ही पोल खोली कि लड़का पहले से शादीशुदा है /

.

उन्हें पहले इसके बारे में नहीं बताया गया था, जिस वजह से लड़के वालों ने लड़की व उनके परिजनों से मारपीट की और वहां से भाग निकले / इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई न की तो लड़की व उसके परिजनों ने जालंधर कैंट थाने में धरना भी दिया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें