PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की तरफ से आगामी ‘फेस्टिव सीजन’ को देखते हुए एक जरूरी फैसला किया गया है / मिली जानकरी के अनुसार पंजाब सरकार ने कोरोना पाबंदियों को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है / मुख्यमंत्री ने इसी के चलते अब 30 सितंबर तक कोरोना प्रतिबंध के साथ-साथ कुछ कुछ रियायतें भी प्रदान की है / जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंजाब में कोरोना पॉजिटिव मामलों की रफ्तार कम हो रही है /
. . .इसके बाद आज मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह की तरफ से ये फैसला लिया गया है / पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा है कि आगामी त्योहारों को देखते हुए किसी भी राजनितिक रैली और अन्य समारोह में सभी लोगों को वैक्सीन लगनी जरूरी होगी / इतना ही नहीं इस संबंधी एक पुलिस के साथ संयुक्त फ्लाइंग स्क्वॉड भी बनाया जाएगा जो रेस्तरां/विवाह आदि पर सख्ती रखेगा / इसी के साथ पंजाब में अब सभी तरह के समारोह पर 300 लोगों के इक्कठे होने की छूट दे दी गई है /
.
.मुख्यमंत्री ने संभावित तीसरी लहर की तैयारी के तहत टेस्टिंग को 45,000 / दिन से बढ़ाकर कम से कम 50,000 / दिन करने का भी आदेश दिया / इस वर्चुअल मीटिंग में मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा विभाग को इस महीने में ही आंगनवाड़ी केंद्र खोलने की तैयारी करने का भी निर्देश दिया है / इससे पंजाब ऐसा करने वाला पहला राज्य बन जाएगा / इन केंद्रों को कर्मचारियों के टीकाकरण और अन्य दिशानिर्देशों के अंतर्गत ही खोला जाएगा /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































