PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जालंधर से बड़ी ख़बर, घूमने के लिए बेटी को पैसा नहीं दे पाया पिता तो 22 वर्षीय बेटी ने उठा लिया खौफनाक कदम,

22 year old girl committed suicide in jalandhar insisting on going for a walk the father told her that she did not have money he started singing in a loud voice in anger and hanged himself from Jalandhar Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के अमर नगर में 22 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली / वह पिता से बाहर घूमने जाने की जिद कर रही थी / पिता ने उसे कह दिया कि अभी रुपए नहीं हैं, वो बाद में चली जाए / इससे वह गुस्से में आ गई और कमरे में तेज आवाज में गाने लगाकर पंखे पर फंदा लगाकर लटक गई / इसका पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है / बेटी की खुदकुशी से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है /

.

.

पिता राजिंदर कुमार ने बताया कि वह गुरु रविदास चौक पर पान-बीड़ी का खोखा लगाते हैं / उनकी बेटी मुस्कान ने उन्हें कहा कि वह घूमने जाना चाहती है / उन्होंने बेटी को कहा कि अभी उनके पास रुपए नहीं हैं / इसलिए वो बाद में घूमने चली जाए / वह देवी तलाब मंदिर जाना चाहती थी / इसके बाद वो काम पर चले गए और पीछे से कमरे में जाकर उसने फंदा लगा लिया / उनके 2 बेटे व यही एक बेटी थी /

.

.

मृतका के भाई हर्षित ने बताया कि बहन मुस्कान काफी गुस्से वाली थी / कोरोना की वजह से पिता का काम मंदा चल रहा था / जब पिता ने उसकी घूमने जाने की बात पर रुपए न होने की बात कही तो वो गुस्से में आ गई / उसने कहा कि रात 12 बजे तक दुकान पर बैठे रहते हो तो रुपए किसके लिए कमाते हो / पिता मुझ पर रुपए नहीं लगाते / इसके बाद वो कमरे में चली गई /

.

.

हर्षित ने बताया कि मुस्कान ने दरवाजा बंद करने के बाद उसने ऊंची आवाज में गाने चला दिए और फिर फंदा लगा लिया / वह घर से बाहर खाने का सामान लेने के लिए गया था / उसे लाने के बाद उसने मुस्कान के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला / इसके बाद वह दरवाजे को धक्का मारकर अंदर गया तो बहन मुस्कान पंखे में फंदा लगाकर लटक रही थी / फिहलाल इस सनसनीखेज घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व आगे की करवाई में जुट गए /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें