PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, एक बार विधायक रहे भूपेंद्र पटेल आखिर कैसे पहुंचे मुख्यमंत्री पद तक,

bhupendra patel to take oath as gujarat chief minister today gujarat

PTB Big Political न्यूज़ गुजरात : विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राज्य के शीर्ष पद से विजय रूपाणी के इस्तीफे के दो दिन बाद, भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) सोमवार यानी आज दोपहर गुजरात (Gujarat new Cm) के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे / गुजरात के नए मुख्यमंत्री बनाए गए भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel Gujarat New CM) आज दोपहर 2.20 बजे शपथ लेने जा रहे हैं / इसके दो दिन बाद कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी /

.

बीजेपी के सूत्रों ने कहा कि खुद गृह मंत्री अमित शाह इस शपथ समारोह का हिस्सा बनने वाले हैं / वे आज दोपहर 12.30 बजे अहमदाबाद पहुंच रहे हैं / ऐसा माना जाता है कि पटेल गुजरात में पाटीदार समुदाय में एक मजबूत प्रभाव रखते हैं, जिसे बीजेपी ने आगामी चुनाव जीतने के लिए तैयार किया है /

.

गुजरात के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता नितिन पटेल ने कहा कि, भूपेंद्र पटेल मेरे पुराने पारिवारिक मित्र हैं / मैंने उन्‍हें बधाई दी / उन्हें सीएम के रूप में शपथ लेते देखकर हमें खुशी होगी / जरूरत पड़ने पर उन्होंने मेरा मार्गदर्शन भी मांगा है / वहीं उन्‍होंने सीएम न बनाए जाने की नारजगी के सवाल पर कहा, नए मुख्यमंत्री नहीं चुने जाने पर मैं बिल्कुल नाराज़ नहीं हूं / मैं 18 साल से जन संघ से लेकर आज तक बीजेपी का कार्यकर्ता हूं और रहूंगा, कोई जगह मिले या नहीं, वो बड़ी बात नहीं है लोगों का प्रेम और सम्मान मिले वही बड़ी बात है /

.

राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता नितिन पटेल से मुलाकात की, भूपेंद्र पटेल आज दोपहर में गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे / पहली बार के विधायक भूपेंद्र पटेल को रविवार को यहां सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया / बीजेपी के सूत्रों ने कहा कि उन्हें सोमवार अपराह्न 2:20 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी / सूत्रों ने बताया कि सोमवार के शपथ ग्रहण समारोह में केवल पटेल शपथ लेंगे और बाकी मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी /

.

शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले विजय रूपाणी ने आज विधायक दल की बैठक में पटेल को नेता चुनने के लिए प्रस्ताव रखा गया, जिसके बाद भूपेंद्र पटेल के नाम का ऐलान हुआ / पटेल इससे पहले राज्य सरकार में मंत्री भी नहीं रहे, जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 साल पहले गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से पहले कभी मंत्री नहीं रहे थे / मोदी को सात अक्टूबर, 2001 मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गयी थी और वह राजकोट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर 24 फरवरी, 2002 को विधायक चुने गये थे /

.

एक राजनीतिक विश्लेषक के अनुसार राजनीतिक हलकों में मुख्यमंत्री के लिए जिन नामों की अटकलें चल रही थी, उनमें कहीं भी एक बार के विधायक भूपेंद्र पटेल का नाम नहीं था. पटेल को मृदुभाषी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने नगरपालिका स्तर के नेता से लेकर प्रदेश की राजनीति में शीर्ष पद तक का सफर तय किया है /

.

पटेल 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य की घाटलोडिया सीट से पहली बार चुनाव लड़े थे और जीते थे / उन्होंने कांग्रेस के शशिकांत पटेल को एक लाख से अधिक वोटों से हराया था, जो उस चुनाव में जीत का सबसे बड़ा अंतर था / अपने समर्थकों के बीच ‘दादा’ के नाम से पुकारे जाने वाले पटेल को गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री तथा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का करीबी माना जाता है / वह जिस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, वो गांधीनगर लोकसभा सीट का हिस्सा है, जहां से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सांसद हैं /

.

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पटेल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा और शाह के आभारी हैं, जिन्होंने उन पर इतना भरोसा जताया / उन्होंने कहा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, सी आर पाटिल तथा अन्य नेताओं समेत गुजरात के नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है उसके लिए भी वह आभारी हैं /

भूपेंद्र पटेल प्रभावशाली पाटीदार समुदाय से आते हैं, वहीं अपने समर्थकों में ‘भाई’ के नाम से लोकप्रिय रूपाणी (65) जैन समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जिन्होंने राज्य में विधानसभा चुनाव होने से लगभग सवा साल पहले शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था / गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिये चुनाव अगले साल दिसंबर में होने हैं /

कोरोना वायरस महामारी के दौरानबीजेपी शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले रूपाणी चौथे मुख्यमंत्री हैं / उन्होंने दिसंबर 2017 में दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी / रूपाणी पहली बार सात अगस्त, 2016 को मुख्यमंत्री बने थे / उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद यह पद संभाला था / उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद दूसरी बार राज्य की बागडोर संभाली थी /

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें