PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने पर शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) द्वारा आज प्रोटेस्ट मार्च किया जा रहा है, हालांकि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने शिरोमणि अकाली दल के गुरुद्वारा रकाब गंज से संसद तक होने वाले मार्च को कोरोना वायरस की गाइडलाइंस के मद्देनजर अनुमति नहीं देने के साथ नई दिल्ली में धारा 144 लागू कर रखी है /
.इसके बाद भी दिल्ली की सड़कों पर शिरोमणि अकाली दल के सैकड़ों कार्यकर्ता जमा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं / इस वजह से कई रूट्स पर ट्रैफिक धीमा चल रहा है, तो कहीं भीषण जाम (Traffic Jam) लग गया है / यही नहीं, इस आंदोलन को देखते हुए हरियाणा से दिल्ली आने वाले सभी रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं, जबकि बॉर्डर सील होने की वजह से आम जनता को काफी पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है /
. .आपको यह भी बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल समेत पंजाब से आए कई बड़े नेता और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं / वैसे दिल्ली पुलिस द्वारा कई रोड बंद करने के बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने कहा था कि हमारे लोगों को रास्ते में रोका जा रहा है / सरकार हमारे पीसफुल प्रोटेस्ट को रोकना चाह रही है /
.
इसके अलावा उन्होंने चेतावानी भरे अंदाज में कहा कि यह प्रोटेस्ट होकर रहेगा, हालांकि दिल्ली पुलिस की तमाम कवायद के बाद भी अकाली दल ने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब से संसद भवन के लिए मार्च निकालने में सफलता हासिल की है / जानकारी के मुताबिक, अकाली दल के मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बहादुरगढ़ के झाड़ोदा कलां बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की है /
.इसके अलावा निजामपुर बॉर्डर, सिद्दीपुर गांव समेत अन्य सभी बॉर्डर बंद कर दिए हैं / वहीं, इससे पहले ट्रैफिक पुलिस ने गुरुद्वरा रकाबगंज रोड, आरएमएल हॉस्पिटल, जीपीओ, अशोका रोड और बाबा खड़क सिंह मार्ग से भी लोगों को बचने की सलाह दी थी / यही नहीं, दिल्ली पुलिस ने शंकर रोड पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की है / शिरोमणि अकाली दल के मार्च में शामिल होने के लिए पंजाब से दिल्ली आए वाहनों को सीआरपीएफ और
.दिल्ली पुलिस के जवानों ने गुरुवार रात को बॉर्डर से वापस कर दिया था / वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई रूट्स से लोगों को बचने की सलाह दी थी / इसके अलावा केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल के आंदोलन को देखते दिल्ली मेट्रो ने भी बड़ा कदम उठाया है / डीएमआरसी ने पंडित श्रीराम शर्मा और बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































