PTB Big न्यूज़ बठिंडा : पंजाब में बस यात्रियाें की परेशानी फिर बढ़ सकती है / राज्य में सीएम बदलने के बाद पंजाब रोडवेज व पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिम 24 सितंबर काे 2 घंटे बस स्टैंड जाम करेंगे / यूनियन की राज्य कमेटी की जालंधर में हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया / इससे पहले यूनियन ने 6 से 14 सितंबर तक बसों का चक्का जाम कर मुकम्मल हड़ताल की थी /
. .गाैरतलब है कि पंजाब सरकार के साथ 14 सितंबर को हुई मीटिंग में मानी हुई मांगों को लागू करने के बाद भी समाधान नहीं होने पर यह फैसला लिया गया है / पंजाब सरकार ने आश्वासन दिया था कि 10 साल से काम कर रहे मुलाजिमों को पक्का करने के अलावा वेतन में 30 फीसद की बढ़ोतरी की जाएगी / इसके अलावा पंजाब रोडवेज की तर्ज पर पीआरटीसी के मुलाजिमों का भी 2500 रुपये वेतन बढ़ाया जाएगा / इसके लिए सरकार ने आठ दिन का समय मांगा था /
..
लेकिन इस दौरान सीएम के बदल जाने के बाद मुलाजिमों ने संघर्ष का ऐलान कर दिया है / यूनियन नेताओं का आरोप है कि बेशक पंजाब का सीएम बदल गया है, लेकिन उनकी कुछ मांगें विभागीय स्तर पर भी पूरी हो सकती हैं, जिनको अब जान-बूझकर लटकाया जा रहा है / इसके विरोध में 24 सितंबर को दो घंटे बस स्टैंड जाम करने के बाद 27 सितंबर को भारत बंद का भी समर्थन किया जाएगा /
. .28 सितंबर को शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस जिला स्तर पर मनाया जाएगा तो 6 अक्टूबर को गेट रैलियां करने के बाद 11 से 13 तक तीन दिन की हड़ताल की जाएगी / जबकि इस दौरान 12 अक्टूबर को नए सीएम की रिहायश के आगे धरना भी लगाया जाएगा / यूनियन के प्रधान संदीप सिंह ने बताया कि बेशक सीएम बदल गया है, लेकिन बाकी मांगों को विभागीय स्तर पर भी पूरा किया जा सकता है / इसमें नौकरी से निकाले मुलाजिमों को बहाल करना भी शामिल है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें


































