PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने के बाद आज कैबिनेट विस्तार हो सकता है / देर रात यानि गुरुवार को पंजाब के नवनयुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दिल्ली पहुंचे / इसके बाद उनका राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ 4 घंटे तक वार्तालाव हुई / रात करीब 2 बजे तक यह बैठक राहुल गांधी के घर पर चली, जिसमें पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश रावत व केसी वेणुगोपाल भी शामिल रहे /
. .बताया जा रहा है कि इस दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को बैठक में शामिल नहीं किया गया था / कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को ही अकेले दिल्ली आने के लिए कहा था / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह के खेमे के मंत्रियों की टेंशन लगातार बड़ी हुई है / कांग्रेस हाईकमान को आशंका है कि अगर उनके करीबियों के पत्ते कटे तो फिर वह कैप्टन के साथ जा सकते हैं /
.यही नहीं ऐसे में सरकार के खिलाफ बगावत होने की भी उम्मीद है / यही नहीं कैप्टन भी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं / इससे सरकार को खतरा भी हो सकता है / पंजाब में मौजूदा वक्त में मुख्यमंत्री के अलावा सुखजिंदर रंधावा और ओपी सोनी ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण की है / पंजाब में सत्ता मिलने के बाद कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कैप्टन के करीबियों को निपटाने में लगे हैं / मंत्री पद को लेकर भी उनकी यही मंशा थी /
.
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चल है कि राणा सोढ़ी, बलवीर सिद्धू, शाम सुंदर अरोड़ा और ब्रह्म मोहिंदरा को मंत्री पद नहीं मिलेगा, हालांकि इसको लेकर अब कांग्रेस हाईकमान ने रुख बदला है / उनका मानना है कि अगर सभी को हटा दिया तो वे कैप्टन के साथ खुलकर शामिल हो जाएंगे / ऐसे में नई सरकार को कामकाज में परेशानी हो सकती है / इसलिए पुराने मंत्रियों को भी शामिल करने को लेकर मंथन हो चुका है /
.यही नहीं अभी तक जो मीडिया रिपोर्ट सामने आ रही है उसके मुताबिक, मुख्यमंत्री पंजाब सरदार चरणजीत सिंह चन्नी अहम मंत्रालयों पर नए विधायकों को रखने की कोशिश में हैं / इसके जरिए वह अंतिम 3-4 महीने में लोगों के बीच कांग्रेस की सकारात्मक छवि बनाने की कोशिश में हैं, इसलिए अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, परगट सिंह, सुरजीत धीमान, गुरकीरत कोटली को मंत्री बनाया जा सकता है / इसके अलावा संगत सिंह गिलजियां के नाम पर भी चर्चा में शामिल है / अब देखना यह होगा की पार्टी हाईकमान किन विधायक के ऊपर अपनी फाइनल मोहर लगाकर चन्नी सरकार को मजबूत बनाती है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































