PTB Big न्यूज़ मंबई : मुंबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है / इस कार्रवाई में 18 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद किए गए हैं / एजेंसी ने ड्रग्स के साथ एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया है / गिरफ्तारी के बाद इंटेलिजेंस यूनिट महिला से पूछताछ कर रही है / खुफिया सूत्रों से इंटेलिजेंस यूनिट को जानकरी मिली थी कि एक महिला यात्री जांबिया से मुंबई यात्रा कर रही है /
.यह महिला अपने साथ ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर यात्रा कर रही है जो कि तश्करी का मामला है / खुफिया सूचना मिलते ही इंटेलिजेंस यूनिट अलर्ट हो गई / जानकारी मिलने के बाद इंटेलिजेंस यूनिट की टीम ने एयरपोर्ट पर अपनी निगरानी बढ़ा दी / इस दौरान इंटेलिजेंस यूनिट को एक महिला पर शह हुआ, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई / पूछताछ के दौरान उसके बैग की जांच की गई जहां से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए गए हैं / महिला की उम्र करीब 40 साल है /
.इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने बताया कि महिला के बैग से ड्रग्स मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ की जा रही है / अधिकारियों ने बताया कि महिला के ट्रॉली बैग से करीब 3.584 किलो ग्राम हीरोईन बरामद की गई है / अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बजार में कीमत करीब 18 करोड़ रुपये हैं / जांच के दौरान यह भी पता चला कि महिला यात्री ने ज़ाम्बिया से अदीस अबाबा की यात्रा करते हुए मुंबई पहुंची /
.महिला का नाम क्यूवेनसी चिलुफ़्या बताया जा रहा है जो कि ज़ाम्बिया की नागरिक है और पहली बार भारत की यात्रा पर मुंबई पहुंची थी / महिला ने टेंपररी बिजनेस ट्रिप के नाम से यात्रा कर रही थी जिससे कि किसी जांच एजेंसी को कोई शक न हो / इंटेलिजेंस यूनिट ने महिला को कस्टडी में ले ली है / इंटेलिजेंस यूनिट पूछताछ कर यह जानना चाह रही है कि आखिर इसका सप्लाई कहां होने वाला था, कौन इस गिरोह का सरगना है और इसके तार किस-किसके साथ जुड़े हुए हैं, हालांकि अभी तक इंटेलिजेंस यूनिट को कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है /

आपको यह भी बता दें कि बीते दिनों राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने गुजरात के कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह (Mundra port) पर 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थों के दो कंटेनर जब्त किए थे / इन कंटेनर के बारे में माना जाता है कि यह अफगानिस्तान (Afganistan) से आया हुआ था / मुंद्रा पोर्ट मशहूर औद्योगिक घराने अडानी समूह से जुड़ा हुआ बताया जाता है / अडाणी ग्रुप द्वारा संचालित मुंदड़ा बंदरगाह देश के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक है /
.
DRI के सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 38 बैग में हेरोइन ले जाने वाले कंटेनरों (Containers) को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा (Vijaywada) स्थित एक फर्म द्वारा आयात किया गया था / फर्म ने खेप को “टैल्कम पाउडर” घोषित किया था / निर्यातक फर्म की पहचान अफगानिस्तान के कंधार (Kandhar) में स्थित हसन हुसैन लिमिटेड के रूप में की गई है /
.एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कुछ मीडिया रिपोर्टर्स को कहा कि खेप अफगानिस्तान से आई है और उन्हें ईरान (Iran) के बंदर अब्बास में लाद दिया गया था / उन्होंने कहा कि ‘नशीले पदार्थों की कुल राशि करीब 2,000 करोड़ रुपये होने की संभावना है / रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कंटेनरों में नशीला पदार्थ होने का अंदेशा था /
.सूत्रों ने कहा कि DRI गांधीधाम ने इन दो कंटेनरों को जब्त किया है, जिनमें कुल 38 बैग थे, जिन्हें कथित तौर पर गलत घोषित किया गया था / प्रारंभिक जानकारी के आधार पर, सत्यापन (verification) के लिए जब्त किए गए बैग में से एक में एक मादक पदार्थ, कोकीन पाया गया था / सूत्रों ने कहा कि पदार्थ की कुल मात्रा और शुद्धता का अभी पता नहीं चला है और सत्यापन पूरा होने में कम से कम एक या दो दिन लगेंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































