PTB न्यूज़ दिल्ली : एक ऐसी शख्सियत जो ‘जीने लायक धरती का निर्माण’ करना चाहते थे, जिनके बारे में दुनिया कहती थी कि वह मिसाइल बनाते थे, लेकिन जब लोगों के बीच जाते थे तो सिर्फ पैगाम-ए-मोहब्बत के सिवा और कुछ नहीं देते थे / एक ऐसी हस्ती जो राष्ट्रपति तो थी लेकिन अपने व्यक्तित्व में इसे झलकने नहीं दिया / उन्होंने ‘आम लोगों के राष्ट्रपति’ बने रहना पसंद किया / जी हां कुछ ऐसे थे हमारे ग्यारवें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम यानि अबुल पकिर जैनुलआबेदीन अब्दुल कलाम यानि APJ अब्दुल कलाम /
. . .सिद्धांतों पर कदम बढ़ाने वाले कलाम जो आखिरी सांस तक देश की सेवा की ही बात कर रहे / देश के युवाओं को रिसर्च और इनोवेशन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और सेमिनारों के जरिए छात्रों के बीच जाते रहे / उनकी बस यही सोच थी कि किसी भी तरह युवा पीढ़ी को समृद्ध किया जाए / युवाओं के बीच कार्यक्रम में अब्दुल कलाम कहा करते थे कि ‘लोग हमें तभी याद रखेंगे जब हम आने वाली पीढ़ी को एक समृद्ध और सुरक्षित भारत दे पाएं / इस समृद्धि का स्रोत आर्थिक समृद्धि और सभ्य विरासत होगी /
.
.शिलांग में जब छात्र-छात्राओं के बीच मंच से भाषण देने पहुंचे तो शायद ही किसी को अंदाजा होगा कि यह संबोधन उनका अंतिम हो / इस स्पीच के दौरान उन्होंने न सिर्फ मानवता को लेकर चिंता जाहिर की थी बल्कि धरती पर फैले प्रदूषण को लेकर भी चिंता जताई थी / आज भी लोग जब कुछ कठिन काम का हल निकाल लेते हैं तो कहते हैं कि ये कोई रॉकेट साइंस थोड़े है कि समझ में नहीं आएगा, जी हां उसी रॉकेट साइंस को डॉ कलाम लाखों स्कूली बच्चों के बीच ले गए और उसे सरल शब्दों में समझाया /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































