PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

बड़ी ख़बर, NCB ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा,

ncb shahrukh khan aryan khan arbaaz merchant nupur sarika ismeet singh Mumbai

PTB Big Breaking न्यूज़ मुंबई : स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने मुंबई के अपतटीय क्षेत्र में एक क्रूज पोत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किये जाने के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था / उनके खिलाफ NDPS कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है / वहीं NCB के एक अधिकारी ने आर्यन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है /

.

.

उन्होंने बताया कि पूछताश में आर्यन ने स्वीकार किया है कि वो करीब 4 साल से ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं / आर्यन अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पा रहे हैं / आर्यन खान से ड्रग्स मामले में लगातार पूछताछ की जा रही है / NCB के एक अधिकारी ने बताया कि आर्यन खान के अलावा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट, नूपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा के तौर पर हुई है /

.

आर्यन खान, धमेचा और मर्चेंट को यहां एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार अक्टूबर तक के लिए NCB की हिरासत में भेज दिया गया / उन्होंने बताया कि सभी आठ आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद आज अदालत में पेश किया जाएगा आर्यन खान के खिलाफ एनडीपीएस कानून की धारा 27 (किसी भी मादक पदार्थ का सेवन करने के लिए सज़ा), 8सी (मादक पदार्थ का उत्पादन, निर्माण, रखना, बेचना या खरीदना) एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है /

.

.

NCB के अधिकारियों ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज़ जहाज पर छापेमारी के बाद आर्यन और सात अन्य को हिरासत में लिया था / NCB के गिरफ्तारी मेमो के मुताबिक, छापे के बाद 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी (मेफोड्रोन), 21 ग्राम चरस और एक्स्टेसी एवं 1.33 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं / अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा और कुछ यात्रियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद किया /

.

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान संदिग्धों की तलाशी ली गई और उनके पास से अलग-अलग मादक पदार्थ बरामद हुए, जिसे उन्होंने अपने कपड़ों, अंत:वस्त्रों और (महिलाओं ने) पर्स में छिपा रखा था / क्रूज कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा कि उसका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है / वाटरवेज लीजर टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष जुर्गन बेलोम ने एक बयान में कहा कि कॉर्डेलिया क्रूज का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस घटना से कोई संबंध नहीं है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें