PTB न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय जालंधर के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिज़ाइनिंग द्वारा फैशन रचना एवं खपत की टिकाऊ तकनीकों के बारे में छात्राओं को उनके पाठ्यक्रम में पढ़ाने की दिशा की ओर एक अहम कदम लिया गया है. इसके तहत हाल ही में विभाग की छात्राओं ने रद्द किए गए कपड़ों में से इनोवेटिव परिधानों एवं टॉप्स को तैयार कर भरपूर सराहना हासिल करते हुए अपनी सृजनात्मक रुचियों का बाखूबी प्रदर्शन किया.
. .यह प्रयत्न छात्राओं को आने वाले समय में फैशन इंडस्ट्री की जरूरतों एवं महत्व को समझाने में सहायक होने के साथ-साथ इस क्षेत्र में अपना करियर स्थापित करने एवं उद्देश्यों की पूर्ति में संभावनाओं जहां टिकाऊ फैशन आधार है में बढ़ोतरी के बारे में भी बताता है.
..
उल्लेखनीय है कि विद्यालय को प्राप्त ऑटोनॉमस दर्जे के अंतर्गत फैशन डिज़ाइनिंग विभाग द्वारा बी.एस.सी. फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर 5वां में बेसिक्स ऑफ सस्टेनेबिलिटी तथा एम.एस.सी. फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर दूसरा में सस्टेनेबल फैशन को एक विषय के रूप में पढ़ाते हुए छात्राओं को विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए अवसर प्रदान किया जाता है ताकि उनमें टिकाऊ फैशन के प्रति सूझ-बूझ को पैदा किया जा सके.
. .विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं के इस शानदार प्रयत्न पर उन्हें शाबाशी देते हुए फैशन डिजाइनिंग विभाग के द्वारा छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए किए जाते प्रयत्नों की प्रशंसा की.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































