PTB Big News जम्मू और कश्मीर : श्रीनगर के ईदगाह इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों ने आम नागरिकों पर फायरिंग की / इस घटना में जहां दो टीचर्स की मौत हो गई है, वहीं कई नागरिक घायल हैं / संदिग्ध आतंकवादियों की तरफ से की गई फायरिंग में मारे गए दोनों टीचर्स की पहचान कर ली गई है /
. .एक पुरुष टीचर है जो एक कश्मीरी पंडित है और वो वर्तमान में बटामालू श्रीनगर में रह रहा था / उसकी पहचान जम्मू के दीपक चंद के रूप में हुई है / वहीं दूसरी एक महिला है जो एक स्कूल की प्रधानाचार्या थी / उनकी पहचान अलोची बाग श्रीनगर निवासी आरपी सिंह की पत्नी सतिदनेर कौर के रूप में हुई है /
..
गौरतलब है कि घाटी में पिछले तीन दिनों के भीतर पांच नागरिकों की आतंकियों द्वारा हत्या की जा चुकी है / बता दें कि इससे पहले कश्मीर में आतंकियों ने मंगलवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन व्यक्तियों को मौत के घाट उतार दिया था / इन हमलों में तीन नागरिकों की मौत हो गई थी /
. .पहला हमला एक फार्मेसी कारोबारी के ऊपर किया गया, दूसरा हमला श्रीनगर के मदीन साहिब में एक स्ट्रीट हॉकर पर आतंकियों ने गोलियों बरसा दीं / तीसरा हमला बांदीपोरा जिला में हुआ, यहां आतंकियों ने एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































