PTB Big Political चंडीगढ़ / दिल्ली : पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिद्धू को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने सख्त रुख अपना लिया है / सूत्रों के मुताबिक, हाईकमान ने सिद्धू को एक हफ्ते का वक्त दिया है / उन्हें कहा गया है कि वह पार्टी का काम करें या बाहर जाएं, इसका खुद फैसला कर लें / इसके बाद हाईकमान इस्तीफा मंजूर कर सकता है /
. . .इसे देखते हुए सिद्धू के तेवर भी ठंडे पड़ गए हैं और वह फिर से सक्रिय हो गए हैं, जिसके बाद पहले गवर्नर हाउस के बाहर धरना देने गए / उसके बाद बीते दिन यानि बुधवार को सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रधान की हैसियत से ही मीटिंग बुलाई / और आज यानि गुरवार को जीरकपुर में रोष मार्च निकाल रहे हैं / इसका मतलब यह है कि सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद पर बने रहेंगे / सिद्धू जल्द ही इस्तीफा वापिस लेने की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं / आपको यह भी नवजोत सिद्धू ने करीब 10 दिन पहले अचानक इस्तीफा दे दिया था /
.
.वह नई बनी चरणजीत चन्नी सरकार द्वारा की गई नियुक्तियों को लेकर नाराज थे / सुलह की कोशिश हुई, लेकिन सिद्धू फिर भी नहीं माने / इसके बाद कांग्रेस हाईकमान उनसे नाराज हो गया / आपको यह भी बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरोध के बावजूद सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाया गया था / सिद्धू के कहने पर अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया और सिद्धू के ही विरोध पर सुखजिंदर रंधावा को उप-मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया और बाद में सिद्धू नए बने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से भी नाराज हो गए /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































