PTB Big Political चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान इन दिनों नाराज चल रहे हैं, इसलिए वह पार्टी के कार्यक्रमों में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं / लखीमपुर की घटना पर भी वह एकदम से शांत हैं, जबकि पार्टी की तरफ से बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं / एक शिष्टमंडल राघव चड्ढा की अगुवाई में लखीमपुर गया / चंडीगढ़ में राज भवन के घेराव का बड़ा एक्शन पार्टी की तरफ से लिया गया /
. .इन दोनों कार्यक्रमों में वह खुद शामिल नहीं हुए / इससे साफ है कि वह पार्टी से नाराज चल रहे हैं / दरअसल आम आदमी पार्टी ऐलान कर चुकी है कि इस बार का चुनाव में सीएम उम्मीदवार के ऐलान के साथ लड़ेगी / भगवंत मान चाहते हैं कि पार्टी उन्हें सीएम का चेहरा बनाए / मगर ऐसा हो नहीं रहा है / इसके लिए वह शक्ति प्रदर्शन भी कर चुके हैं / बहुत से लोग उनके घर जाकर इसकी मांग भी कर चुके हैं / इस शक्ति प्रदर्शन की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, लेकिन कोई फायदा होता दिख नहीं रहा /
..
30 सितंबर को अरविंद केजरीवाल लुधियाना आए थे और दो दिन यहीं रहे / इस दौरान व्यापारियों के साथ बैठक हुई तो भगवंत मान उनके साथ स्टेज पर रहे और दूसरे दिन अरविंद केजरीवाल की पत्रकारवार्ता के दौरान उनके साथ भी दिखे / इसके बाद से वह फिर लापता हो गए / वह पार्टी का कोई प्रोग्राम अटैंड नहीं कर रहे हैं और न ही सक्रिय राजनीति में दिख रहे हैं / केजरीवाल के दौरे से पहले भी हालात ऐसे ही थे और उम्मीद थी कि केजरीवाल के आने के बाद सब ठीक होगा, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है /
. .भगवंत सिंह मान को पंजाब का मुख्यमंत्री चेहरा बनाने से अरविंद केजरीवाल ने साफ मना कर दिया / इस संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने यह जवाब दिया था कि भगवंत मान रुठा नहीं है / वह उनका छोटा भाई है / हम लोग राजनीति में नाम या पद के लिए नहीं आए हैं / मुख्यमंत्री का चेहरा दिया जाएगा और ऐसा दिया जाएगा, जिस पर नाज होगा / इसके बाद 7 दिन हो गए हैं, भगवंत मान सक्रिय राजनीति से गायब हैं / ऐसे में आने वाले 2022 के चुनावों से पहले ही भगवंत मान V/s Aap पार्टी के सीनियर नेताओं में फुट पढ़ने जैसा इशारा कर रही है ऐसे में आप का पंजाब में चुनावों से पहले ही गणित बिगड़ने से अन्य पार्टी नेताओं को इसका खामियाजा भुगतना पढ़ सकता है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































