PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

DAV University को साइंस, टेक्नोलॉजी एन्ड इनोवेशन कलस्टर स्थापित करने के लिए जारी हुई ग्रांट,

Grant released to DAV University to set up Science Technology and Innovation Cluster Jalandhar Punjab

PTB News शिक्षा : DAV University को पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा साइंस, टेक्नोलॉजी एन्ड इनोवेशन (एस.टी.आई) कलस्टर स्थापित करने के लिए ग्रांट जारी कर दी गई है। यह एस.टी.आई क्लस्टर डीएवी विश्वविद्यालय और एनआईटी, जालंधर द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत DAV university ने अनुसूचित जाति की आबादी वाले दस गांव- सरमस्तपुर, बल्ला, किशनगढ़, दौलतपुर, अलावलपुर, मन्नन, काला बकरा, रायपुर रसूलपुर, नौगज्जा और करारी को चुना है। विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ इन गांवों के निवासियों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देंगे, साथ ही लघु उद्योग शुरू करने के लिए ग्रामीणों को कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

.

.

इसके अलावा स्माल स्केल इंडस्ट्रीज ट्रेनिंग के तहत छोटे पैमाने के किसानों को कई तकनीकें सिखाई जाएंगी जिनमें संरक्षित खेती, मधुमक्खी पालन, मशरूम की खेती, फल, फूल और सब्जियां जैसी उच्च मूल्य वाली फसलें उगाना आदि शामिल हैं। महिला सशकितकरण के लिए वीमेन सेल्फ हेल्प ग्रुप्स बनाये जाएंगे जहां ग्रामीण महिलाओं को मूल्य वर्धित उत्पाद (हल्दी पाउडर, अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट, अचार और चटनी, जैम आदि) बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले संकर बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।

.

.

निवासियों को आई.ओ.टी आधारित अनुप्रयोगों जैसे स्वचालित कृषि निगरानी प्रणाली, बिजली प्रबंधन प्रणाली, प्रदूषण प्रबंधन आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा। निवासियों को ऑनलाइन बिजली बिलों का भुगतान, बैंकिंग, अपने उत्पादों की डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेना, ऑनलाइन चिकित्सा सहायता प्राप्त करना आदि जैसी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए स्मार्ट फोन का उपयोग करने का तकनीकी ज्ञान दिया जाएगा। इसके अलावा, विश्वविद्यालय के छात्र और शिक्षक स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाएंगे।

.

.

कुल मिलाकर यह परियोजना इन गांवों के निवासियों की आजीविका के ढांचे को बेहतर बनाने में मदद करेगी। वाईस चांसलर डॉ. जसबीर ऋषि ने इस उपलब्धि पर सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय क्षेत्र में एस.सी समुदाय को सशक्त बनाने और सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने डीएवी विश्वविद्यालय में विश्वास दिखाने के लिए पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी और भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें