PTB News

Latest news
CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार

के.एम.वी. में पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन,

KMV organizes a one day workshop on Public Financial Management System

के.एम.वी. पूरे उत्तर भारत का इस महत्वपूर्ण विषय पर वर्कशॉप आयोजित करने वाला बना पहला कॉलेज,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर अपने प्राध्यापकों एवं छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए सदा प्रयासरत रहता है. इस ही संख्या में विद्यालय में पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम जो सेंट्रल प्लान स्कीम मॉनिटरिंग सिस्टम के नाम से भी जाना जाता है पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया.

.

.

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार से सीनियर अकाउंट अफसर श्री एस. फ्रांसिस ने इस प्रोग्राम में बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने मुख्य मेहमान का स्वागत करते हुए बताया कि कन्या महाविद्यालय नई प्रयत्नों एवं प्रोजेक्टस पर काम करने में सदा एक अग्रणी संस्था है. इसके साथ ही उन्होंने सरकार की विभिन्न ग्रांटस की उपयोगिकता एवं आबंटन में पी. एफ. एम. एस. के महत्व को भी बयान किया.

.

वर्कशॉप के दौरान श्री फ्रांसिस ने संबोधित होते हुए पी. एफ. एम. एस. को विस्तार सहित परिभाषित करने के साथ-साथ कन्या महाविद्यालय द्वारा समूचे उत्तर भारत में अग्रणी तौर पर इस विषय से संबंधित प्रोग्राम आयोजित करने पर मुबारकबाद दी और साथ ही पी.एफ. एम. एस. के लिए कन्या महा विद्यालय की आने वाले समय में एक नोडल सेंटर बनने की कल्पना भी की.

.

पी.एफ.एम. एस. के लिए टेस्टिंग, डिवेलपमेंट, नीड्स, एसेसमेंट एवं कैपेसिटी बिल्डिंग एंड ट्रेनिंग में पूर्ण तौर पर क्रियाशील श्री फ्रांसिस ने पी.एफ.एम.एस. पोर्टल पर स्कीमों के वर्गीकरण, पी. एफ.एम .एस. पर आधारित फंड प्रवाह, जि.ओ.आई स्कीम के लिए विभिन्न बैंकों, गैर सरकारी संस्थाओं, स्टैंडअलोन सरकारी सिस्टम एवं सरकारी खजाने के साथ पी.एफ.एम.एस के संबंध को बयान किया और साथ ही बताया कि पी.एफ.एम. एस. लगभग 500 राष्ट्रीयकृत बैंकों, बड़े प्राइवेट सेक्टर की बैंकों, सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों एवं इंडिया पोस्ट के साथ संबंधित है.

.

इसके अलावा उन्होंने फ्लो चार्ट की सहायता से पी.एफ.एम.एस.-सी. बी. एस. इंटरफेस, रोजाना ट्रांजैक्शंस एवं अकाउंट वैलिडेशन रिस्पांस आदि को प्रभावशाली ढंग से समझाया. उन्होंने लगेसी एंट्रीजज़ एवं विधियों जैसे आर. ई.ए. टी., टी. एस. ए., एस.एन. ए. जैसी लाइव ट्रांजैक्शन एवं पासट पेमेंट के ज़रिए के संबंध में चर्चा करने के इलावा ई.ए.टी. एवं विभिन्न फंड मैनेजमेंट मॉड्यूल के लिए तैयार एक्सपेंडिचर के बारे में जानकारी प्रदान की.

.

वर्कशॉप के अंत में उन्होंने डॉ. गोपी शर्मा के साथ-साथ विभिन्न प्राध्यापकों के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी बेहद सरल ढंग से दिए. मैडम प्रिंसिपल ने महत्वपूर्ण जानकारी के लिए श्री फ्रांसिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सफल आयोजन के लिए डॉ. सबीना बत्रा एवं समूह आयोजक मंडल को मुबारकबाद दी.

.

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें