PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से इस सुपरस्टार का हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शौक की लहर

sandalwood actor puneeth rajkumar died of a heart attack at the age of 46

PTB Shocking News कन्नड़ : कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दौरा पड़ने से निधन हो गया / वे केवल 46 वर्ष के थे और बहुत फिट थे / उनके निधन से कन्नड़ फिल्म जगत और उनके सभी फैंस स्तब्ध हैं / अभिनेता पुनीत राजकुमार के अस्पताल और घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है /

.

.

सैंडलवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार पुनीत राजकुमार को आज सुबह बंगलूरू के विक्रम अस्पताल में तबीयत खराब होने के बाद भर्ती किया गया था / पुनीत के अस्पताल जाने की खबर जैसे ही सामने आई इंडस्ट्री में हंगामा मच गया / मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुनीत राजकुमार को वर्क आउट करते हुए दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया /

.

.

डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका / पुनीत के निधन की खबर से फैंस को काफी सदमा लगा है / अभिनेता पुनीत राजकुमार के अस्पताल और घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है / उनका पार्थिव शरीर कांतीवारा स्टूडियो में रखा जाएगा/ दरअसल उनके निधन के बारे में जानकर फैंस की भीड़ वहां उमड़ पड़ी है / 

.

.

तमाम दिग्गज सेलेब्रिटीज ने पुनीत के निधन पर शोक व्यक्त किया है / एक्टर सोनू सूद ने लिखा, ‘दिल टूट गया / तुम हमेशा याद आओगे भाई /’ एक्टर पुनीत को फैंस की ओर से अप्पु बुलाया जाता था / वो एक्टर राजकुमार और Parvathamma के बेटे हैं / पुनीत भजरंगी 2 के पूर्व रिलीज कार्यक्रम में शामिल हुए थे और आज उनके फिल्म देखने जाने की उम्मीद थी / पुनीत राजकुमार ने आज सुबह ही फिल्म की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट भी किया था और अब उनके निधन की खबर से सभी को हैरत में डाल दिया है / आखिरी बार वो फिल्म ‘युवारत्ना’ में नजर आए थे / 

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें