PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हवाला रैकेट का किया पर्दाफाश, 25 लाख रुपए की भारतीय करंसी सहित एक को किया गिरफ्तार,

25 lakh rupees found from the car 50 vehicles worth 500 rupees were hidden under the seat Jalandhar PTB Big breaking News

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : देश भर में एक तरफ जहां फेस्टिवल सीजन की तैयारियां जोरों पर हैं वहीं दूसरी और फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखते हुए चौकस है / ऐसे में देर रात जिला कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चलाये गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान ब्रेजा गाड़ी से पुलिस को चेकिंग के दौरान 25 लाख रुपए बरामद हुए /

इस दौरान पुलिस ने लद्देवाली के रहने वाले 30 साल के सन्नी दरोच से जब पूछताछ की तो वह लाखों रूपये मिलने पर बोला कि वह हवाला रैकेट का हिस्सा है / उसको यह कैश इटली में रहते राजिंदर सिंह ने भेजा था / शनिवार को रूपनगर और माछीवाड़ा एरिया में डिलीवरी देनी थी /

उसे इटली से सोशल मीडिया पर कॉल आती है, जिसके बाद वह बस अड्डे पर पहुंच जाता है / शुक्रवार को भी उसे पेमेंट बस अड्डे के बाहर एक युवक देकर गया था / पेमेंट लेने के बाद वह घर जा रहा था / उसे 20 हजार रुपए वेतन मिलता है। देर रात तक सन्नी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इनकम टैक्स और ईडी को सूचना दी है /

वहीं पूछताछ में सन्नी ने यह भी कहा कि कैश उसका है, वह पेमेंट लेकर आया है / बाद में सच उगला कि वह इटली में बैठ कर हवाला रैकेट चलाने वाले राजिंदर सिंह के नेटवर्क से जुड़ा है / देर रात तक पुलिस सन्नी के मोबाइल फोन की जांच कर रही थी / एसीपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलों ने बताया कि फेस्टिवल सीजन को लेकर थाना रामामंडी के SHO पवित्र सिंह शुक्रवार शाम रामामंडी में चेकिंग कर रहे थे /

इसी दौरान ब्रेजा कार की पिछली सीट के नीचे चेक किया गया तो अंदर से नीले रंग का एक बैग मिला / बैग नोटों से भरा हुआ था। / कार की वीडियोग्राफी कर कैश कब्जे में लेकर ड्राइवर सन्नी को थाने में लेकर आए / बैग में से 500-500 के नोटों की 50 गड्डियां निकलीं / थाने में बैग से नोट निकलवा कर पुलिस ने खुद सन्नी से गिनती करवाई और नोट गिनने तक की वीडियो बनाई गई है /

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें