PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

हिमाचल के दिग्गज नेता जीएस बाली का निधन, चार बार विधायक और दो बार मंत्री रहे,

himachal lost another leader four time mla and two time minister gs bali passed away

PTB Sad News शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वीरभद्र सिंह की सरकार में दो बार मंत्री रह चुके जीएस बाली का देहांत हो गया है / वह 67 वर्ष के थे / कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विधानसभा से ताल्लुक रखने वाले जीएस बाली ने नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में शुक्रवार की रात दो बजे अंतिम सांस ली / वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका एम्स अस्पताल में इलाज जारी था /

.

.

उनके बेटे रघुबीर बाली ने सोशल मीडिया पर पिता के स्वर्गवास होने की जानकारी दी है / रघुबीर बाली ने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि दुखद मन से सूचित करना पड़ रहा है कि पूजनीय पिताजी जीएस बाली अब हमारे बीच नहीं रहे, बीती रात उन्होंने दिल्ली स्थित एम्स में आखिरी सांस ली / रघुबीर बाली जो कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी हैं,ने लिखा है कि पिताजी भले ही दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके आदर्श और मार्गदर्शन हमारे और आपके दिलों में हमेशा कायम रहेगा /

.

इस बीच उनका पार्थिव शरीर एयर एम्बुलेंस में दिल्ली से कांगड़ा उनके पैतृक स्थान लाया जा रहा है / कांग्रेस नेताओं के मुताबिक पार्थिव शरीर को दर्शनार्थ रखा जाएगा / कांग्रेस के तेज तर्रार नेता जीएस बाली का राजनीति में लंबा सफर रहा है / वह वर्ष 1995 से 1998 तक कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष रहे / 1998 में पहली बार विधायक बने / इसके बाद 2003, 2007 और 2012 में लगातार चुनाव जीते /

.

.

उन्होंने वीरभद्र सिंह सरकार में 6 मार्च 2003 को राज्य के परिवहन मंत्री के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली थी / जनवरी 2013 में दोबारा वह परिवहन मंत्री बने / वर्ष 2017 में वह नगरोटा बंगवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अरुण कुमार से विधानसभा का चुनाव हार गए थे / जीएस बाली को कांगड़ा जिला ही नहीं अपितु प्रदेश के ऐसे नेताओं में गिना जाता था जो जबरदस्त उत्साही तथा ऊर्जावान थे, उनमें कार्यकर्ताओं में भी जोश और उत्साह भरने का विशेष गुण मौजूद था /

.

उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है / मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि जीएस बाली का निधन कांग्रेस पार्टी और हिमाचल के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी भी संभव नहीं हो सकती /

.

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें