PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : एक बार फिर से यानि दूसरे दिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दिल्ली दरबार पहुंच गए हैं / उन्होंने इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं अंबिका सोनी, अजय माकन और पवन कुमार बंसल से मुलाकात की / इन नेताओं के साथ कई दौर में हुई बैठकों के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने पर गहन मंथन किया गया /
इस दौरान बैठक में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू नदारद रहे / सिद्धू की जगह उनके प्रमुख रणनीतिक सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा के साथ पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद रहे / बैठक के दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ इस बात पर सहमति जताई कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक कैबिनेट मंत्री चुनावी रोडमैप तैयार करने में अहम रोल अदा करेगा /
इस दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा है कि राज्य सरकार अपने तमाम जनहितैषी फैसले जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करेगी / इससे पहले तक चुनावी रोडमैप तैयार करने की पूरी जिम्मेदारी पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हाथों में रही है, लेकिन इस बार हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस की बजाय मुख्यमंत्री चन्नी पर ज्यादा भरोसा जताया है /
बताया यह भी जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री चन्नी की बैठक में लिए गए इस निर्णय की जानकारी नवजोत सिद्धू तक पहुंच गई थी, इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री की वरिष्ठ नेताओं के साथ होने वाली बैठक में खुद उपस्थित होने की बजाय अपने प्रमुख रणनीतिक सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा की बैठक के लिए ड्यूटी लगा दी, हालांकि सिद्धू के सलाहकारों ने इन तमाम चर्चाओं का खंडन किया है / उन्होंने कहा कि सिद्धू को बैठक का कोई न्यौता नहीं दिया गया था, इसीलिए वह बैठक में शामिल होने नहीं गए /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































