PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज सुबह श्री देवी तालाब मंदिर में पहुँच कर ईश्वर से पंजाब के लोगों की सेवा और भी समर्पित भावना और नम्रता से करने के लिए प्राथना की / मुख्यमंत्री चन्नी ने माता रानी जी की बख़शिश प्राप्त करते हुए बिना किसी जाति, रंग, मज़हब के लोगों की सेवा करने के लिए दुआएं माँगीं, जिससे सद्भावना वाले समाज की सृजना की जा सके /
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि राज्य में प्यार, भाईचारे और सद्भावना को हर कीमत पर बरकरार रखा जाएगा, जो उनकी सरकार की मुख्य प्राथमिकता होगी / इस मौके पर उन्होंने माता रानी का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने राज्य के लोगों की खाहिशों-उमंगों पर खरा उतरने के लिए संजीदगी, समर्पित भावना और प्रतिबद्धता से सेवा करने की जि़म्मेदारी उनके कंधों पर डाली है /

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि इस पवित्र स्थान पर आने का सौभाग्य प्राप्त होने से उनको बहुत खुशी का एहसास हुआ है, क्योंकि दुनिया भर के लाखों लोग इस जगह से प्रेरणा और अशीर्वाद हासिल करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस पवित्र स्थान पर राज्य और यहाँ के विकास और शांति के लिए प्रार्थना करने आए हैं / मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि वह परमात्मा की कृपा से राज्य के लोगों की इच्छाओं पर खरा उतरने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोडेंगे और उनकी सरकार द्वारा लोक कल्याण और विकास प्रमुख नीतियों को पूरा करने को प्राथमिकता दी जा रही है /
इस मौके पर मंदिर की प्रबंधक कमेटी के प्रधान व दैनिक सवेरा के संपादक शीतल विज ने मुख्यमंत्री को माता रानी की चुन्नी से सम्मानित किया / इस मौके पर उपस्थित सख़्िशयतों में विधायक अवतार सिंह बावा हैनरी और रमिन्दर आँवला, मंदिर की प्रबंधीय कमेटी के प्रधान शीतल विज्ज और जनरल सचिव राजेश विज्ज और अन्य भी उपस्थित थे / मुख्यमंत्री के साथ उनके विशेष प्रमुख सचिव कमल किशोर यादव, जालंधर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, नगर निगम जालंधर के कमिश्नर करनेश शर्मा और अन्य भी उपस्थित थे /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































