PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पंजाब में प्राइवेट स्कूलों को चन्नी सरकार ने दिए सख्त आदेश, उल्लंघन करने वाले को लगेगा 2 लाख तक का जुर्माना,

punjabi language will have to be made optional not mandatory if violated now a fine of up to 2 lakhs CM Charanjit Singh Channi Punjab

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब की चन्नी सरकार ने पंजाब के सभी प्राइवेट स्कूलों पर सख्ती बढ़ा दी है / इस सख्त आदेश के मुताबिक पहली से दसवीं क्लास तक पंजाबी भाषा अनिवार्य रखनी होगी/ इसको लेकर पहले ही पंजाब में एक्ट बना हुआ है / आज यानि रविवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया गया कि पंजाबी भाषा के एक्ट का उल्लंघन करने वालों पर अब 2 लाख तक जुर्माना लगेगा /

पंजाब सरकार ने पहले लगने वाले जुर्माने को दोगुना कर दिया है / इस फैसले को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं परीक्षा से पंजाबी को अनिवार्य विषय से हटाने के बाद हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है / पंजाब और अन्य भाषाओं में शिक्षा से जुड़े पंजाब एक्ट 2008 को में यह संशोधन किया गया है / इसमें उल्लंघन पर पहली बार 25 हजार, दूसरी बार 50 हजार और तीसरी बार एक लाख का जुर्माना लगता था / इसे बढ़ाकर अब 50 हजार, एक लाख और 2 लाख कर दिया गया है /

पंजाब सरकार ने एक्ट की धारा 8 में उप धारा 1A भी जोड़ दी है / इसके मुताबिक अगर सरकार को जरूरी लगे तो वो नोटिफिकेशन जारी कर जुर्माने की राशि काे और भी बढ़ा सकती है / स्पष्ट है कि अगर आगे किसी प्राइवेट स्कूल या बोर्ड ने मनमानी की तो फिर पंजाब सरकार ने कार्रवाई के लिए खुला रास्ता छोड़ दिया है /

कुछ समय पहले CBSE ने 10वीं और 12वीं से पंजाबी विषय को अनिवार्य सूची से हटाकर वैकल्पिक में डाल दिया था / पंजाब में इसका खूब विरोध हुआ था/ पंजाबी भाषा के एक्ट के मुताबिक पंजाब में चल रहे स्कूलों में पंजाबी को अनिवार्य विषय रखना अनिवार्य है / सरकारी स्कूलों की तरह प्राइवेट स्कूलों को भी इसे लागू करना होगा, चाहे वो किसी भी बोर्ड से मान्यता प्राप्त हों /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें 

Latest News