PTB Big न्यूज़ अमृतसर : झुग्गियों के पास भारी मात्रा में कबाड़ पड़ा हुआ होने के कारण आग तेजी से चारों तरफ फैल गई, आसपास प्लास्टिक अधिक होने के कारण आग तेजी से फैली और 15 के करीब झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया / फिलहाल फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरु कर दी आग लगने का कारण पटाखों की चिंगारी बताई जा रही है / राहत की बात यह है कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ /
रविवार सुबह 10 बजे मोहकमपुरा रेलवे लाइनों के पास बनीं झुग्गियों में अचानक आग लग गई / पहले आसपास के लोग खुद ही आग बुझाने का प्रयास करते रहे / आग ज्यादा भड़कने पर फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई / दमकल गाड़ियां 11.15 बजे मौके पर पहुंचीं / आसपास के इलाके को खाली करवा कर कार्रवाई शुरु की गई / चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया / प्लास्टिक अधिक होने के कारण दमकल विभाग को दिक्कत का सामना करना पड़ा /
आग की जानकारी आसपास फैल जाने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ / जानकारी के अनुसार यहां 50 से अधिक परिवार रहते हैं और यहां सभी झुग्गियां ही हैं / पेट पालने के लिए सभी प्लास्टिक का सामान इकट्ठा करके बेचते हैं / यहां आसपास सभी द्वारा एकत्रित प्लास्टिक ही पड़ा होता है / प्लास्टिक अधिक होने के कारण ही आग तेजी से फैली /
फायर ब्रिगेड कर्मियों का कहना है कि आग का कारण पटाखों से निकली चिंगारियां हैं / घटना के समय बच्चे आसपास पटाखे जला रहे थे / उनकी चिंगारी उड़ कर प्लास्टिक पर जा गिरी / प्लास्टिक के कारण आग तेजी से फैली और 15 के करीब झुग्गियों को चपेट में ले लिया / फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































