PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब से 20 रूपये सस्ता किया इस राज्य ने पेट्रोल और डीजल, ड्रम लेकर तेल भरवाने पहुंचे दूसरे राज्य के लोग,

rajsthan sri ganga nagar farmers flock to punjab petrol pumps to drum up cheaper petrol diesel

PTB Big न्यूज़ अबोहर : पंजाब में पेट्रोल और डीजल के रेट कम होने के बाद राजस्थान के किसान सीमा पर पंजाब के पंपों पर पेट्रोल-डीजल भरवाने उमड़ पड़े हैं / इस समय पंजाब में राजस्थान के मुकाबले डीजल करीब 20 रुपये सस्ता है / यह देख किसान ड्रमों भरकर डीजल पंजाब से ले जा रहे हैं / इस कारण पंजाब से सटे राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से लगते गांव गुमजाल में वाहनों की कतारें लग रही हैं /

रविवार को वैट कटौती की घोषणा के पंजाब में सोमवार को डीजल 83.99 रुपये और पेट्रोल 96.67 प्रति लीटर है / इसके मुकाबले राजस्थान के श्रीगंगानगर में डीजल 100 रुपये 49 पैसे प्रति लीटर व पेट्रोल 116.30 पैसे प्रति लीटर बिक रहा था / यानी दामों में करीब 20 रुपये का अंतर है / आपको बता दें कि राजस्थान सरकार ने अभी तक पेट्रोल डीजल पर वैट नहीं घटाया है /

सोमवार को जैसे ही श्री गंगानगर (राजस्थान) में किसानों को पंजाब में पेट्रोल और डीजल काफी सस्ता होने का पता चला, वे ट्रैक्टरों पर ड्रम लेकर डीजल व पेट्रोल भरवाने पंजाब पहुंचने लगे / देखते ही देखते सीमावर्ती पेट्रोल पंपों पर किसानों की गाड़ियों की कतारें लग गईं /

श्रीगंगानगर के किसान तेजिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह व राजिंदर ने बताया कि वे पंजाब से पेट्रोल डीजल भरवाने इसलिए आ रहे है क्योंकि यहां पेट्रोल और डीजल करीब 20 रुपये सस्ता हो गया है / अभी बिजाई का समय है / उन्हें काफी मात्रा में डीजल और पेट्रोल की जरूरत है / राजस्थान में पंजाब के मुकाबले डीजल व पेट्रोल काफी महंगा है /

उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि पंजाब की तरह राजस्थान की सरकार को भी जनता व किसानों का कुछ सोचना चाहिए व पेट्रोल व डीजल पर वैट कम करना चाहिए / उन्होंने कहा कि अगर किसान व अन्य लोग पंजाब से पेट्रोल और डीजल लाने लगे हैं तो इससे राजस्थान सरकार को भी नुकसान होगा / राजस्थान सरकार को जल्द से जल्द वैट कम करना चाहिए और पंजाब के बराबर लाना चाहिए /

खुइयां सरवर पुलिस ने पंजाब में पेट्रोल डीजल सस्ता होने से इसकी तस्करी बढ़ने की आशंका से नाकाबंदी कर दी है / किसानों को तो पेट्रोल डीजल लाने की छूट दी जा रही है लेकिन अन्य लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है / थाना प्रभारी अमरिंदर सिंह ने बताया कि किसानों को तो पेट्रोल डीजल ले जाने की सरकार के नियमानुसार छूट है / अगर कोई यहां से सस्ता तेल ले जाकर राजस्थान में इसकी तस्करी करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें