PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट की मीटिंग मंगलवार को होने जा रही है / फिलहाल इसका एजेंडा स्पष्ट नहीं है, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐलान किया है कि वह पंजाब के लिए बड़ी घोषणा करेंगे / पंजाब में बिजली बिल माफी और इसकी दरें सस्ती करने के साथ पेट्रोल-डीजल के रेट भी घटा दिए गए हैं / ऐसे में अब CM के इस दावे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं /
वहीं चर्चा यह भी है कि कैबिनेट में पंजाब के एडवोकेट जनरल (AG) एपीएस देयोल के इस्तीफे पर फैसला हो सकता है / देयोल अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं, हालांकि उसे कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिली / सरकार ने उन्हें नया AG मिलने तक काम करने को कहा है / सोमवार को नवजोत सिद्धू ने भी फिर से सरकार पर निशाना साधा, जिसके बाद पंजाब इंचार्ज हरीश चौधरी ने सिद्धू और सीएम चन्नी की मीटिंग करवाई /
पंजाब कैबिनेट की मीटिंग सिद्धू और सीएम की मीटिंग के बाद हो रही है / ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सिद्धू के मुद्दों पर इसमें फैसला लिया जा सकता है / सरकार कैबिनेट में बिजली समझौतों पर फैसले ले सकती है / सिद्धू लगातार इसकी मांग करते रहे हैं / इसके अलावा पंजाब में नशा तस्करी की हाईकोर्ट में सीलबंद पड़ी एसटीएफ की रिपोर्ट पर भी चर्चा हो सकती है /
वहीं आज शाम होने वाले CM चन्नी के ऐलान से पहले ही विपक्षी दलों में खलबली देर रात से ही मच गई है / चन्नी के इस ऐलान से पहले अन्य राजनितिक दलों के पसीने छूटने शुरू हो गए हैं उसका सबसे बड़ा कारण यह है कि 2022 में विधनसभा चनाव हैं और ऐसे में मुख्यमंत्री चन्नी के एक के बाद एक एलानों की झड़ी से विपक्षी दलों को अपने पाले से निकलने वाला चुनावी शगुफ्ता क्या होना चाहिए वह समझ नहीं आ रहा जिससे जनता में अपना भरोसा कायम किया जा सके /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































