PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते थाना मकसूदां में आज उस समय बड़ा हादसा हो गया / जब स्थानीय नूरपुर अड्डा के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से आटो के परखच्चे उड़ गए, जबकि आटो चालक की दोनों टांगें टूट गई हैं /
बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह के समय हुआ / घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची व बेसुध हालत में पड़े आटो चालक को पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया / पुलिस आटो चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है /
हरगोबिंद नगर के रहने वाले कृष्ण कुमार साह ने बताया कि वह किसी फैक्ट्री पर माल छोड़कर वापस आ रहा था रास्ते में उसने अपने आटो रिक्शा में सवारी बिठा ली / जब वह नूरपुर अड्डे पर पहुंचा, तब पठानकोट से आने वाले हाईवे पर सड़क क्रास करके पठानकोट चौक की तरफ मुड़ने लगा / उसी समय पठानकोट चौक की तरफ से ट्रक आ रहा था /
बताया जा रहा है कि जब वह नूरपुर अड्डे के नजदीक पहुंचा तो वहां सवारी खड़ी है / वह उसके पास पहुंचने के लिए आगे बढ़ा लेकिन ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी / उसने ब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन दुर्घटना नहीं बचा सका / ब्रेक लगाते लगाते ट्रक ऑटो रिक्शा से भिड़ गया / दुर्घटना में आटो रिक्शा चालक की दोनों टांगें टूट गईं जबकि सवारियां बाल-बाल बच गईं / ट्रक के ड्राइवर ने मालिक से बात करके आश्वाशन दिया कि उसके इलाज पर जितना खर्च आएगा, वह करेंगे /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































