PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

चुनाव प्रचार के दौरान किसानों और अकाली नेताओं में झड़प, दोनों ओर से किये गए हवाई फायर, माहौल तनाव पूर्ण,

clashes between farmers and akali leaders air fire from both sides

PTB Big News फिरोजपुर : पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान शिरोमणि अकाली दल बादल (SAD) और किसान नेता आमने-सामने आ गए / किसानों के घेराव के मद्देनजर अकाली विधायक के ड्राइवर ने गाड़ी भगा ली और इस दौरान किसान नेता को करीब डेढ़ किमी तक बोनट पर बैठा कर ले गए / आगे खड़े किसानों ने गाड़ी का घेराव किया और तोड़फोड़ कर दी /

.

.

दोनों ओर से फायरिंग के आरोप लगे हैं और कुछ किसान भी घायल बताए जा रहे हैं / SAD नेता हरसिमरत कौर बादल ने मामले में खुद एसएसपी कार्यालय में जाकर शिकायत दी है / शहर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर चुनावी सभा कर रही थीं / उनके दौरे के मद्देनजर वहीं किसान यूनियन के सदस्य भी प्रदर्शन कर रहे थे / इस दौरान हरसिमरत कौर को किसानों के रोष का सामना करना पड़ा /

.

हरसिमरत जब भाषण देकर बाहर निकलीं तो किसानों ने नारेबाजी की और उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया / हालांकि उनका काफिला वहां से निकल गया, लेकिन फॉर्च्यूनर गाड़ी में पीछे आ रहे विधायक जोगिंदर सिंह जिंदू और अन्य अकाली नेताओं को किसानों ने आगे खड़े होकर रोकने की कोशिश की /

.

विधायक के ड्राइवर ने इस दौरान गाड़ी भगाई तो कुछ किसान बोनट पर बैठ गए / गाड़ी का चालक किसानों को करीब एक किमी तक ऐसे ही साथ ले गया / मधु गेट पर अन्य किसान खड़े थे / उन्होंने गाड़ी को रोककर तोड़फोड़ शुरू कर दी और इसी दौरान वहां तीन से चार राउंड फायरिंग भी हुई / विधायक जोगिंदर सिंह जिंदू का आरोप है कि किसान नेता हरनेक सिंह महिमा ने फायरिंग की तो उसके बचाव में उनके गनमैन ने हवाई फायर किए /

.

किसान नेता हरनेमक सिंह महिमा ने कहा कि फिरोजपुर में लखीमपुर खीरी जैसी घटना दौहराने का प्रयास किया गया / प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और उसके बाद अकाली नेताओं ने फायरिंग भी की / उन्होंने कहा कि जब किसान संगठनों ने कानून रद्द नहीं होने तक चुनाव प्रचार न करने का एलान कर रखा है तो क्यों बादल परिवार ऐसे प्रचार कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है /

.

इससे पहले 2 सितंबर को मोगा में सुखबीर सिंह बादल की चुनावी सभा के दौरान पहुंचे किसान यूनियन सदस्यों पर लाठीचार्ज किया गया था / इसके बाद मामला बढ़ा तो अकाली दल ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे / किसान संगठनों के साथ बैठक भी हुई और इस दौरान भी किसान संग्ठनों ने रैलियां नहीं करने की सलाह दी थी / मगर अकाली दल ने फिर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया /इसके बाद से सुखबीर बादल शहरी क्षेत्र में ही चुनाव प्रचार कर रहे हैं और हरसिमरत कौर बादल की तरफ से पहले फरीदकोट और अब फिरोजपुर में चुनावी रैली की गई है और विरोध का सामना करना पड़ा है /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें