PTB Big political news चंडीगढ़ : नवजोत सिद्धू की जिद पर एडवोकेट जनरल को हटाने के बाद कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है / सांसद मनीष तिवारी के बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व चीफ सुनील जाखड़ ने भी मोर्चा खोल दिया है / सुनील जाखड़ ने कहा कि कथित कंप्रोमाइज्ड अफसर को हटाने के बाद असली कंप्रोमाइज्ड सीएम का चेहरा बेनकाब हो गया /
. . .सुनील जाखड़ ने सीधे पूछा कि पंजाब में किसकी सरकार चल रही है / जाखड़ के इस हमले को सीधे तौर पर अब नवजोत सिद्धू और चरणजीत चन्नी से जोड़कर देखा जा रहा है / ऐसा पहली बार नहीं है कि जाखड़ ने सिद्धू-चन्नी की जोड़ी पर कमेंट किया हो / उन्होंने केदारनाथ जाने पर सिद्धू और चन्नी को राजनीतिक तीर्थयात्री बता दिया था / अब सीधे तौर पर जाखड़ ने सिद्धू के दबदबे को देख सीएम चन्नी की कमजोरी पर निशाना साधा है /
.
.पंजाब में सुनील जाखड़ को हटाकर ही सिद्धू को कांग्रेस प्रधान बनाया गया था / उस वक्त जाखड़ को लेकर कोई विरोध भी नहीं था / इसके बाद कांग्रेस जाखड़ को पंजाब का पहला हिंदू सीएम बनाना चाहती थी, लेकिन उसमें भी अड़ंगा लगा दिया गया / जाखड़ इसके लिए अंबिका सोनी को टारगेट करते रहे हैं / जिन्होंने सबसे पहले पंजाब में सिख चेहरे को ही सीएम बनाने की बात कही थी/
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































