PTB News

Latest news
दुःखद हादसा, घर में लगा AC अचानक फटा, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत...

विधानसभा में नवजोत सिद्धू और मजीठिया के बीच हुई जबरदस्त तकरार, 15 मिनट के लिए कार्रवाई की गई स्थगित,

There was a fierce dispute between Navjot Sidhu and Majithia in the assembly, action was adjourned for 15 minutes

PTB political News चंडीगढ़ : केंद्रीय कृषि कानून को लेकर पंजाब विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हो गया है / कांग्रेस की तरफ से प्रदेश प्रधान और विधायक नवजोत सिद्धू ने यह मुद्दा उठाया / जिसके बाद सिद्धू और पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया के बीच जबरदस्त तकरार हो गई / जिसमें शब्दों की मर्यादा तक का ख्याल नहीं रखा गया / विस स्पीकर ने बार-बार उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों बहस करते रहे / जिसके बाद सदन की कार्रवाई को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई है /

.

.

नवजोत सिद्धू ने यहां तक कह दिया कि सुखबीर बादल को तो सपने में भी मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग नजर आते हैं / मजीठिया ने सिद्धू पर हमला किया कि वो अपनी मां पार्टी भाजपा को छोड़कर आ गए / इस पर सिद्धू ने कहा कि उन्होंने सौतेली मां को इसलिए छोड़ा क्योंकि वह पंजाब के साथ खड़े हैं / सिद्धू ने नशे को लेकर भी मजीठिया पर गंभीर आरोप लगाए / सिद्धू ने डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा को कहा कि वो जल्द STF की रिपोर्ट सार्वजनिक करें /

.

.

सिद्धू ने पहले सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के मुद्दे और किसानों की कर्ज माफी पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की सराहना की / उन्होंने कहा कि कोई अच्छा काम करे तो उसकी सराहना की जानी चाहिए / इसके बाद अकाली दल पर हमला बोलते हुए सिद्धू ने कहा कि काले कानून अकाली दल की देन हैं /2013 में अकाली दल-भाजपा सरकार ने जो पंजाब फॉर्मिंग एक्ट बनाया था, यह उसी की नकल है / इसी वजह से पंजाब सबसे ज्यादा कर्जाई राज्य बन गया / जब हम पानी पर कानून पास कर सकते हैं तो फिर इस मुद्दे पर कानून क्यों नहीं पास कर सकते / MSP, APMC और FCI कांग्रेस की ही देन हैं /

.

.

यह सुनकर अकाली दल भड़क गया /उन्होंने विधानसभा में ‘ठोको ताली-मुर्दाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए / अकाली दल ने कहा कि जब यह कानून बने तो उनकी पत्नी भी अकाली-भाजपा सरकार में ही थी / उन्होंने इसका समर्थन किया था / इस बात को लेकर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया और नवजोत सिद्धू में तीखी नोंकझोंक हुई / सिद्धू ने कहा कि जल्द ही स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की रिपोर्ट सार्वजनिक हो रही है / कांग्रेस सरकार ने कहा कि हाई पावर कमेटी में उन्होंने कृषि कानून पर केंद्र का साथ नहीं दिया / मनप्रीत बादल और नवजोत सिद्धू ने चुनौती तक दे दी कि अगर विरोधी यह साबित कर दें तो वो इस्तीफा देने को तैयार हैं /

.

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें 

Latest News