PTB City न्यूज़ जालंधर : जिला जालंधर की ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियम का पालन ना करने वालों के लिए एक अनूठा कदम उठाया है जो इस संडे शुरू किया जायेगा / मकसद है लोगों को प्यार से ट्रैफिक रूल्स समझना और जागरूक करना / दरअसल रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने “नो चालान डे” मुहीम शुरू करने की योजना बनाई है / ट्रैफिक पुलिस इस दिन किसी भी व्यक्ति का नियम न मानने पर चालान नहीं काटेगी, बल्कि उसे फूल देकर नियम मानने के लिए प्रेरित करेगी /
यही नहीं जो लोग नियम को मानते हुए निकलेंगे उनको भी फूल दिया जाएगा, लेकिन उनको नियम न मामने वालों के सामने उदाहरण बना कर पेश किया जाएगा / पुलिस जेब्रा क्रास नहीं करने वाले, गाड़ी चलाते समय सीट बैलेट पहनने वाले, दोपहिया वाहन पर हेल्मेट पहनने वालों को फूल देकर उनका धन्यवाद करेगी और दूसरों को प्रेरित करेगी /
इसके विपरीत रूल्स तोड़ने वालों को पुलिस पंफ्लेट वितरित करेगी / ट्रैफिक पुलिस लोगों को ट्रैफिक रूल तोड़ने पर होने वाले नुकसान के बारे में भी बताएगी / ट्रैफिक पुलिस अधिकारीयों ने इस दौरान मीडिया को बताया कि नो चालान डे के तहत 14 नवंबर तक लोगों को जागरूक किया जायेगा / पुलिस का रविवार को होने वाला “नो चालान डे” का कार्यक्रम पूरा दिन चलेगा और पुलिस लोगों को ट्रैफिक नियमों से अवगत करवाएगी /
वहीं पुलिस ने सभी लोगों से अपील की है कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों पालन जरूर करें / नियमों का पालन करने से जहां अपनी जान को बचाया जा सकता है वहीं कीमती जाने भी बचाई जा सकती हैं / पुलिस रविवार को शहर के सभी चौराहों पर नियम तोड़ने वालों को समझाएगी कि इसका उन्हें क्या नुकसान होगा वह सब जानकारी दी जाएगी /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

































