PTB City न्यूज़ जालंधर : पुलिस कमिश्नर जालंधर श्री नौनिहाल सिंह ने आज आधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, ढीली कारगुज़ारी और कानून का उल्लंघन करने विरुद्ध ज़ीरो टालरैंस की नीति अपनाई जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने कमिश्नरेट पुलिस में अमन -कानून की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए एक क्राइम बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रभावशाली पुलिसिंग सम्बन्धित मुख्यमंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी और उपमुख्य मंत्री स.सुखजिन्दर सिंह रंधावा के निर्देशों को ज़मीनी स्तर पर पूरी तरह लागू किए जाने की ज़रूरत है।

उन्होंने कहा कि लोगों को प्रभावशाली, पारर्दशी और जवाबदेह पुलिस प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयत्न किए जाने चाहिए। श्री नौनिहाल सिंह ने स्प्ष्ट कहा कि लोगों को सेवाएं प्रदान करने में भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि लोगों की तरफ से गई किसी भी काल के लिए पी.सी.आर सिस्टम को और ज्यादा प्रभावशाली और जवाबदेह बनाने की ज़रूरत है।
इसी तरह शहर में ट्रैफ़िक व्यवस्था को भी उचित बनाने की ज़रूरत है, जिससे शहर निवासियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। नौनिहाल सिंह ने कहा कि रात को गश्त और चौकसी बढाई जाए और अपराध दर को रोकने के लिए सभी आधिकारियों की तरफ से रात के समय अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त किया जाए। पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा कि आबकारी एक्ट को उचित ढंग के साथ लागू किया जाये और इसका उल्लंघन करने वाले को सलाखों में डाला जाना चाहिए।

उन्होंने आधिकारियों को कहा कि उनके क्षेत्र में होने वाले किसी भी अपराध के लिए स्टेशन हाऊस अधिकारी ज़िम्मेदार होगा और उनकी तरफ से ऐसे नान -परफार्मिंग आधिकारियों ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही करने से गुरेज़ नहीं किया जाएगा। श्री नौनिहाल सिंह ने कहा कि अपराधियों विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाए, जिससे यह दूसरे को अपराध करने से रोकने का काम करे।
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

































