PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

स्वास्थ्य विभाग अब घर-घर जाकर लगाएगा कोरोना वैक्सीन, जाने बड़ी वजह,

health workers team to go door to door for covid vaccination Jalandhar City Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन लगवाने वालों की तादाद कम होने के बाद सरकार ने जनसंपर्क अभियान को फिर से तेज कर दिया है / सरकार ने अब हर घर दस्तक देने की मुहिम चलाई है / यानी जो व्यक्ति वैक्सीन नहीं लगवा पाए हैं या जिन्होंने केवल पहली डोज लगवाई और दूसरी डोज नहीं लगवा सके हैं, उन्हें दरवाजे पर ही वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा /

सरकार को उम्मीद है कि इससे वैक्सीन लगवाने वालों की दर में इजाफा हो जाएगा / सेहत विभाग की टीम घर-घर पहुंच कर उन्हें दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं / मोबाइल फोन के जरियें भी लोगों के साथ संपर्क करके उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है /

वहीं कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों में फिर उत्साह जागने लगा है / निजी संस्थानों के अलावा स्वयं सेवी संगठन भी वैक्सीनेशन कैंप लगाने के लिए आगे आने लगे हैं / जिला टीकाकरण अधिकारी डा. राकेश चोपड़ा ने बताया कि जिले में कुल 21,80,301 डोज लग चुकी है / इनमें 14,49,431 पहली व 7,30,870 दूसरी डोज लगवाने वाले व्यक्ति शामिल हैं /

आपको बता दें कि आज यानि सोमवार को जिले के 150 के करीब सरकारी व गैर सरकारी सेंटरों में वैक्सीन लगाई जाएगी / उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ लाख लोग ऐसे हैं जिनकी दूसरी डोज लगवाने की समय अवधि पूरी हो चुकी है / उनके साथ टीम में संपर्क कर रही हैं, पिछले दिनों त्योहारों के चलते वैक्सीन लगवाने वालों की दर में तेजी से गिरावट आई थी / लोगों को 100 फ़ीसदी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए मुहिम तेज कर दी गई है /

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें 

Latest News